त्रिपुरा में BSF जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, हथियार छीनने की कोशिश का वीडियो आया सामने
BSF जवानों के साथ मारपीट
BSF Jawan attack Tripura: त्रिपुरा के आशावाडी बॉर्डर आउटपोस्ट के पास सोमवार को BSF जवानों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जवानों तस्करों को अवैध सामान ले जाने से रोका था. इसी दौरान वहां मौजूद उनके अन्य साथियों ने मिलकर जवानों पर हमला कर दिया. इसके साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी.हमले में तीनों जवानों को गंभीर चोटें आईं जिनका इलाज चल रहा है.
दरअसल BSF पिछले कई दिनों तस्करों पर कठोर कार्रवाई कर रही है. लगातार एक्शन से तस्करी बौखला गए हैं. बीते दिन भी जवानों को जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर सामान लेकर जा रहे हैं. इसी सूचना के बाद BSF की 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया. जिसमें एक संदिग्ध को पकड़ लिया. उसकी पहचान हिफजुर रहमान के रूप में हुई है.
ग्रामीणों का आरोप है कि उस युवक को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है. यही वजह है कि उन्होंने सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया.
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जवानों ने तस्करी के झूठे आरोप लगाकर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है. कथित तौर पर गिरफ्तार तस्कर हिफजुर रहमान को जवानों ने ने लाठी से पीटा. इस घटना से स्थानीय लोग नाराज हो गए. जिसके कारण ग्रामीण गुस्से में आ गए और जवानों से मारपीट कर दी.
झड़प में असिस्टेंट कमांडेंट रोहित कुमार और तीन अन्य BSF जवान घायल हो गए. पूरे मामले में अब तक त्रिपुरा पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा कई अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
त्रिपुरा: बीएसएफ जवानों पर तस्करों ने किया हमला, ,सरकारी गाड़ी भी तोड़ी ◆जवानों से हथिया छीनने की कोशिश भी की गई ◆वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल #Tripura #BSF #BorderSecurityForce #BreakingNews https://t.co/6FEdPhpNrW
— Vistaar News (@VistaarNews) November 3, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रोहित कुमार और उनकी टीम मौके पर पहुंची, एक उग्र भीड़ उनकी ओर दौड़ पड़ी. कई लोगों के हाथों में बांस की लाठियां थीं, जिनसे उन्होंने गाड़ी पर हमला किया और उसका विंडशील्ड (सामने का शीशा) तोड़ दिया.
जब एक BSF जवान ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो दो ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसके पैर पर बांस की लाठियों से वार किया. इसी बीच, कुछ अन्य लोगों ने सड़क किनारे रोहित कुमार को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. हमलावरों में से एक ने उनका हथियार छीनने की भी कोशिश की.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने BSF जवानों पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हमारे सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें:नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकराए, 1 भारतीय नागरिक की मौत