नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकराए, 1 भारतीय नागरिक की मौत
हादसे का वीडियो ग्रेप
Nepal Helicopter Collision: नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की भी मौत हो गई है. इसके अलावा न्यूजीलैंड का नागरिक और दोनों हेलीकॉप्टर के पायलट बुरी तरह घायल हुए हैं. पूरा हादसा नेपाल के एवरेस्ट बेस कैंप में हुआ. जिस समय यह हादसा हुआ उसी जगह पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे. हादसा माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय दो हुआ.
नेपाल में हुए इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है. जिसकी पहचान बसंत कुमार बालारामारामडु के तौर पर हुई है. जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति शैलेश कृष्ण पटेल भारतीय है वहीं दूसरा न्यूजीलैंड का नागरिक है.
नेपाल में दो हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, Video आया सामने ◆ लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा #Nepal | Nepal Helicopter | #Helicopter https://t.co/tIEhLpW2rm
— Vistaar News (@VistaarNews) November 3, 2026
हादसे का वीडियो आया सामने
हादसे को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आ रही है और वीडियो में दिखाई दे रहा है. उसके मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए थे. हादसा सुबह 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड हुआ. घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें टक्कर के बाद दोनों हेलीकॉप्टर गिर जाते हैं. इस दौरान लोग वहां से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.
किस कारण हुआ हादसा?
नेपाल के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि फेरीचे हेलीपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखों के टकराने की जानकारी मिली. उन्होंने की दोनों ही हेलिकॉप्टर एक ही जगह उतरने का प्रयास कर रहे थे.
हैलीपैड पर बर्फ जमा होने के कारण लैंडिग को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई. यही वजह है कि हादसा हुआ है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हादसे की असली वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. घटना स्थल पर टीम पहुंच चुकी है.
ये भी पढ़ें: US ने मिडटर्म चुनाव के बीच ईरान पर बरसाई मिसाइलें, हमले से दहला केशम द्वीप, टूटा ‘सीजफायर’