Bypolls Chunav 2026: देश में आज मंगलवार को पांच विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव में वोटिंग के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा की हो रही है. यहां दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है.
जिन 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. उनमें तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारपुरम सीट शामिल है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर समेत पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा शामिल है. वहीं असम के नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. सभी सीटों पर जहां आज उपचुनाव हो रहा है. उनका परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने आरोप लगाया कि मेरे पोलिंग एजेंट को पुलिस उठाकर ले गई.
पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव में मतदान के बीच हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस ने हिरासत में लिया.
BREAKING! Humayun Kabir Detained By Rejinagar Police Amid Voting In Rejinagar By-Election, WB #westbengal #bypollelections #humayunkabir #nandigram #police #bjp #ajup #live https://t.co/jlyhMNPeAD
— ANI (@ANI) October 6, 2026
