नेपाल को 24,000 करोड़ रुपए का पैकेज, PM मोदी और नेपाली पीएम बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऐलान

PM Modi Balendra Shah Meeting: पीएम मोदी ने कहा कि भारत-नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव से बंधे हैं. भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं.
PM Modi Balendra Shah Meeting

PM मोदी और नेपाली पीएम बालेंद्र शाह

24000 Crore Package For Nepal: नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता की है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपयों के विकास पैकेज की घोषणा की है. वहीं नेपाली पीएम बालेंद्र शाह ने कहा, नेपाल-भारत सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहमति बनी है, और साथ ही कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया है.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत-नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव से बंधे हैं. भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं. सरयू-कमल एक्सप्रेस ट्रेन सेवा के जरिए, हम अपने पवित्र संबंधों को एक नया आयाम दे रहे हैं. यह ट्रेन सेवा अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को नेपाल के जनकपुर तक की यात्रा करने में मदद करेगी. हम बिहार और उत्तर प्रदेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल के बीच सड़क, रेल और सीमा संपर्क से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति देंगे.”

नेपाल को लेकर क्या बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज रामायण की कहानी फिल्मों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी और पूरी दुनिया तक पहुंच रही है. हमारी इच्छा है कि भारत और नेपाल के युवा रचनाकार एक साथ आएं और इन नए माध्यमों के ज़रिए हमारी साझा विरासत को दुनिया के सामने लाएं. इसी भावना के साथ, हम अगले ‘वेव्स समिट’ (WAVES Summit) में नेपाल से आने वाले एक बड़े प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. हम नेपाल में एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर, एक इनोवेशन हब और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का एक ऑफशोर कैंपस स्थापित करेंगे. हम नेपाली छात्रों के लिए भारत में कानून और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रवृत्ति के अवसरों का विस्तार करेंगे.

क्या बोले नेपाली पीएम बालेंद्र शाह?

बालेंद्र शाह ने कहा, “हमने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत पूरी की है. हमने अपने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के हर पहलू पर खुलकर, सार्थक और भविष्योन्मुखी चर्चा की. इस दौरान, नेपाल-भारत सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहमति बनी है, और साथ ही कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया है. आज समय की मांग है कि हम इस मजबूत और स्थायी रिश्ते की नींव पर मजबूती से खड़े रहें.”

बालेन्द्र शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. आपसी सम्मान, विश्वास और अटूट सद्भावना नेपाल-भारत संबंधों की नींव हैं. नेपाल और भारत के बीच के रिश्ते हिमालय की तरह अडिग और समुद्र की तरह विशाल हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें