Caste COVID Vaccination Details Included: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, जनगणना के दौरान 40 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़ी जानकारी भी शामिल है. इतना ही नहीं, इस दौरान कोविड-19 से जुड़ी जानकारी भी पूछी जाएगी कि आपने टीका कहां लगवाया था? यहां पढ़ें जनगणना के दौरान क्या-क्या पूछा जाएगा?
गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए लिखा, जनगणना अधिनियम, 1948 (37 का 1948) की धारा 8 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिवार अनुसूची के माध्यम से जानकारी एकत्र करें.
दो चरणों में होगी जनगणना
बता दें, जनगणना दो चरणों में की जाएगी. पहले चरण में लद्दाख और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले और गैर-समान क्षेत्रों में की जाएगी. इन इलाकों में जनगणना के लिए 1 से 30 सितंबर तक की डेट तय की गई है. हालांकि 17 अगस्त के 31 अगस्त तक खुद लोगों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी.
ये भी पढ़ेंः 4 सेकंड तक हवा में बेकाबू विमान, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट की जांच में क्या निकला?
दूसरे चरण में मकानों और आवास से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी. इस दौरान हर व्यक्ति की जनसांख्यिकीय और सामाजिक आर्थिक जानकारी दर्ज की जाएगी.
क्या-क्या पूछे जाएंगे सवाल?
- व्यक्ति का नाम
- मुखिया से संबंध
- लिंग
- जन्मतिथि और उम्र
- वैवाहिक स्थिति
- विवाह के समय आयु
- पति/पत्नी का नाम
- राष्ट्रीयता
- धर्म
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति
- पिता की जानकारी
- माता का विवरण
- निःशक्तता
- मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का ज्ञान
- साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति
- शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति
- प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर तथा संकाय/विषय
- पिछले साल का कामकाज
- आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी
- व्यवसाय
- उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप
- कर्मी का वर्ग
- गैर आर्थिक कार्यकलाप
- काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध
- कार्यस्थल तक की यात्रा
- जन्मस्थान
- पूर्व निवास स्थान
- स्थान परिवर्तन का कारण
- स्थान परिवर्तन के बाद गांव/नगर में निवास की स्थिति
- स्थायी निवास स्थान का पता
- वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या
- कभी भी जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या
- एक साल के दौरान जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या
- कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
- बैंक खातों की कुल संख्या
- मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो तो)
- आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो तो)
- वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो तो)
- पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो तो)
- ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता
