Diwali Salary Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मंहगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है. कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है. कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी है. यानी अक्टूबर की सैलरी ही बढ़कर आएगी. इस ऐलान के बाद सरकार के खर्च में 10,016 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी होगी. जानें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
अगर किसी की बेसिक सैलरी 25,000 रुपए है, तो अब से उसे करीब 750 रुपए महीने अतिरिक्त मिलेंगे. सैलरी जितनी होगी, उसी हिसाब से महंगाई भत्ता जुड़कर आएगा. अगर बेसिक सैलरी 40,000 रुपए है, तो 12,00 रुपए वहीं 50,000 रुपए मंथली है, तो 15,00 रुपए महंगाई भत्ता वेतन से साथ जुड़कर आएगा.
📡LIVE Now 📡 #Cabinet Briefing by Union Minister @AshwiniVaishnaw 📍National Media Centre, New Delhi #CabinetDecisions Watch: 📽️ https://t.co/buYrs2l2vy
— PIB India (@PIB_India) October 28, 2026
बढ़कर आएगा एरियर
डीए में बढ़ोत्तरी भले ही आज करने की मंजूरी मिली है, लेकिन यह लागू जुलाई से होगा. यानी जुलाई से आज तक 4 महीने का डीए एकसाथ जुड़कर आएगा. ऐसे में यह भी जानना जरूरी हो जाता है कि कितना मिलेगा एरियर?
कितना मिलेगा एरियर?
एरियर भी आपकी बेसिक सैलरी के हिसाब से आएगा. अगर आपकी बेसिक सैलरी 25,000 रुपए है, तो एरियर 3,000 रुपए मिलेगा. वहीं अगर 40,000 रुपए है, तो 4,800 रुपए और अगर 50,000 रुपए मंथली है, तो आपको 6,000 रुपए एरियर मिलेगा. जितनी ज्यादा सैलरी होगी. उतना ज्यादा एरियर मिलेगा.
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक MLC चुनाव में BJP-JDS का क्लीन स्वीप, BJP बोली- इससे भी नहीं जीती कांग्रेस
कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
मोदी सरकार के इस फैसले से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. यानी इसका लाभ करोड़ों लोगों को मिलेगा. दिवाली से ठीक पहले सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा.
