Charanjit Singh Channi CWC Meeting: पंजाब कांग्रेस में किस तरह से दो-भाड़ चल रहा है. यह किसी से छिपा नहीं है. पिछले दिनों पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कई समर्थकों को एक साथ जोड़कर शक्ति प्रदर्शन किया था. कयास लगाए जा रहे थे कि अगर चन्नी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कमान नहीं सौंपी जाती है तो वह बगावत कर सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मामला शांत हो गया. बुधवार को राजधानी दिल्ली में CWC की बैठक थी, इसमें से भी चन्नी नदारद रहे. यही वजह रही नई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया. हालांकि अब पूरा मामला साफ हो गया है.
दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की गैरमौजूदगी ने पार्टी के अंदर नई चर्चा छेड़ दी.जबकि उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह अपनी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी में व्यस्त थे. यही वजह है कि वह बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं.
लगातार उठ रहे सवालों के जवाब में एक तस्वीर भी जारी की गई है. इसमें पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी परीक्षा हॉल में पेपर देते नजर आ रहे हैं. उनके आसपास कई अन्य छात्र भी परीक्षा दे रहे हैं. चन्नी इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी में मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री कर रहे हैं. जिसके चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं.
पहले ही दे दी थी हाईकमान को जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने पेपरों की तैयारी में लगे हुए हैं. यही वजह है कि उन्होंने मीटिंग में शामिल न हो पाने की जानकारी पहले ही दे दी थी. हाईकमान की परमिशन के बाद ही उन्होंने ऐसा किया है.
किस वजह से नाराज चल रहे चन्नी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी और आलाकमान दोनों से नाराज चल रहे हैं. यह बात केवल अफवाह नहीं बल्कि इसकी जानकारी पंजाब से लेकर दिल्ली तक है. इसके पीछे की वजह अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाया जाना है. इसको लेकर चन्नी ने पूरी कोशिश की थी कि दबाव में आकर हाईकमान अपने फैसले में बदलाव करे. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया. इसी को CWC की मीटिंग में शामिल न होना माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद की हरकत का सीधा जवाब! दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन
