‘शाइना एनसी को थप्पड़ मारो, 1,71,000 का इनाम पाओ’, शिवसेना उद्धव गुट का ऐलान

Shaina NC Slap Reward: शिवसेना (UBT) नेता चेतन पवार घोषणा करते हुए बताया कि मुंबई में हमारी पार्टी के पदाधिकारियों ने शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी. अब इसे बढ़ाकर 1 लाख 71 हजार रुपए कर दिया गया है.
Shaina NC Slap Reward

शिवसेना उद्धव गुट का विवादित ऐलान

Shiv Sena UBT Announcement: एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना पार्टी की नेता शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख 71 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा. यह घोषणा शिवसेना उद्धव गुट ने किया है. शाइना एनसी सोनिया गांधी की किताब का विरोध करते हुए कुछ तस्वीरें फाड़ी, जिसमें बालासाहेब ठाकरे की भी फोटो शामिल थी. हालांकि, जब शाइना एनसी को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांग ली. लेकिन इस माफी से उद्धव गुट बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है. जानें क्या है पूरा मामला?

शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध करते हुए कुछ तस्वीरों को फाड़ा. जिसमें बाला साहेब ठाकरे की भी फोटो शामिल थी. जब इस घटना का फोटो, वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया. अब उद्धव गुट के नेताओं ने विवादित घोषणा की है. जिसके बाद बवाल मच गया.

थप्पड़ मारने वाले को मिलेंगे 1,71,000 रुपए

शिवसेना (UBT) नेता चेतन पवार घोषणा करते हुए बताया कि मुंबई में हमारी पार्टी के पदाधिकारियों ने शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी. अब शिवसेना पिंपरी-चिंचवड यूनिट की तरफ से हम भी उन्हें थप्पड़ मारने वाले को 71,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हैं. यानी कि अब उद्धव गुट द्वारा शाइना एनसी पर 1 लाख 71 हजार रुपए का इनाम रखा गया है.

शाइना एनसी ने मांगी माफी

हालांकि, शाइना एनसी ने जानबूझकर बालासाहेब का अपमान करने से इनकार कर दिया है. शाइना के बचाव में खुद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उतर आए हैं. शाइना ने इस घटना को अपनी गलती बताते हुए माफी मांग ली है, लेकिन उद्धव गुट माफी से संतुष्ट नहीं है. अब उद्धव गुट ने इनाम की घोषणा कर विवाद को एक बार फिर बढ़ा दिया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें