Vistaar NEWS

‘इलाहाबाद है भाई, एक हफ्ता तो भांग का नशा उतरने में लगेगा’, CJI सूर्यकांत ने क्यों की ऐसी टिप्पणी?

मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत

मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत का एक स्टेटमेंट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुदेश देवी बनाम इलाहाबाद हाईकोर्ट मामले में अलगी सुनवाई तय करने के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि केस की अगली सुनवाई को होली की छुट्टियों के बाद रखा जाए क्योंकि भांग का नशा उतरने में एक हफ्ता तो लग ही जाएगा. हालांकि उनका ये स्टेटमेंट मजाकिया अंदाज में था.

जब मुख्य न्यायधीश तय कर रहे थे अगली तारीख

दरअसल इस मामले में चीफ जस्टिस सूर्यकांत अगली तारीख तय कर रहे थे. बेंच यह देख रही थी कि केस की अगली सुनवाई को किस दिन के लिए लिस्ट किया जाएगा. चूंकि आने वाले दिनों में होली का त्योहार इसलिए बीच में छुट्टियां भी पड़ने वाली है. तरीख तय करते समय मुख्य न्यायधीश ने कहा कि मामले को होली की छुट्टियों के बाद लिस्टेड किया जाए. इसके बाद उन्होंने कहा कि नहीं, इस मामले को उसके भी अगले हफ्ते लिस्ट किया जाए.

सुनाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत कहते है कि “होली ब्रेक के बाद लिस्ट करें. नहीं-नहीं… उसके अगले हफ्ते लिस्ट करें… इलाहाबाद है भाई… एक हफ्ता तो लग जाएगा भांग का नशा उतरने में.” अदालत में CJI द्वारा यह टिप्पणी हल्के-फुल्के अंदाज में की गई जिससे पूरे कोर्टरूम में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्काल देखी गई. इस बयान के पीछे उनका इशारा होली के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारंपरिक तौर पर भांग के सेवन की ओर था.

होली के बाद होगी अगली सुनवाई

हालांकि न्यायालय की इस टिप्पणी को अनौपचारिक संदर्भ में देखा जा रहा है. लेकिन सीजेआई का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है. बता दें कि सुदेश देवी बनाम इलाहाबाद हाईकोर्ट मामला अभी लंबित है. और इसकी अगली सुनवाई होली की छुट्टियों के बाद निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, फैसला सुनने के बाद रो पड़े, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं हूं

Exit mobile version