Vistaar NEWS

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर लातूर में केस दर्ज, किन आरोपों के बाद हुआ एक्‍शन? 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके

CJP Abhijeet Dipke: देश में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभ‍िजीत दीपके और उनकी पार्टी के लोग चर्चा में बने हुए हैं. राजस्थान और महाराष्ट्र में हुए प्रदर्शनों को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है. हालांकि अब अभ‍िजीत दीपके और उनकी टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र के लातूर में दीपके के साथ-साथ उनकी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

कथित तौर पर यह केस सरकारी स्‍कूल में ब‍िना अनुमति लिए घुसने और सरकारी काम में बाधा डालने के लिए के आरोप में दर्ज कराया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 329(3), 351(2) और 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या एक्शन लिया जाता है.

स्कूल के टीचरों ने आरोप लगाया कि दीपके और उनकी टीम ने स्कूल में धमकाया है. यही वजह है कि उन्‍होंने मामला दर्ज कराया है. यह एफआईआर जिला परिषद उर्दू स्कूल की 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरात अली की शिकायत पर औसा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है.

स्‍कूल ठीक करो अभियान पड़ा भारी?

कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल ही में स्‍कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत की थी. इसके तहत दीपके और उनकी टीम के लोग अलग स्कूलों में पहुंचकर वहां की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश कर रहे हैं. जयपुर में सीजेपी के प्रवक्ता के साथ स्कूल निरीक्षण के दौरान ही मारपीट का मामला सामने आया था. तो वहीं दीपके खुद लातूर के स्‍कूल पहुंचे थे.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में दिपके और उनके सहयोगी बिना अनुमति स्कूल में घुस गए, छात्रों के बीच बैठ गए और उनसे कई सवाल पूछे. इससे पढ़ाई और सरकारी काम में बाधा पहुंची. 

दूसरी तरफ इसी स्‍कूल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें कथित तौर पर आरोप लगाया कि स्कूल में दूसरे न‍िजी स्‍कूलों के बच्‍चों को बैठाया गया था. बहरहाल व‍िस्तार न्‍यूज इस वीड‍ियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन, सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:UP चुनाव से पहले गरमाया आरक्षण का मुद्दा! अखिलेश बोले था, है और रहेगा, मायावती ने सरकार को घेरा

Exit mobile version