Delhi CJP Protest Live: देश की राजधानी में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने वाली है. सीजेपी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है. दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से साफ किया गया कि उन्हें किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद भी दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं. हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारियों को वहां जुटने नहीं दे रही है.
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जबकि करीब जबकि 200 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 38 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जंतर-मंतर के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है. अब तक 600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग को पढ़ते रहें….
प्लेन में ही दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया
#watch | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. “…I have come here to be arrested; arrest me,” Abhijeet Dipke tells Delhi Police “No, this is not an arrest. Please cooperate,” Delhi Police personnel tell him.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया
पुलिस ने आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया है. इसके पहले, दीपके और सौरभ दास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह फ्लाइट से उतर पाते उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. उनके साथ-साथ उनकी टीम के कई और लोगों को हिरासत में लिया है.
दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर रही पुलिस
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के तौर पर गाज़ियाबाद बॉर्डर (UP-दिल्ली बॉर्डर) पर पत्थर के भारी बैरिकेड लगाए जा रहे हैं. दिल्ली-यूपी बॉर्डर को पुलिस की तरफ से बंद किया जा रहा है.
दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए इंतजामों पर शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया- हमने यहां पूरी सख्ती कर रखी है और कमर्शियल वाहनों की जांच की जा रही है और फिर उनको आगे भेजा रहा है. ट्रैफिक स्टाफ को भी तैनात किया गया है. ड्रोन, CCTV के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है.
दिल्ली प्रदर्शन पर नतिन नवीन- ये वो लोग हैं जिनको जनता ने नकार दिया
नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र ने इन्हे सजा दी, उस सजा से सीखने के बजाय माहौल बिगाड़ रहे हैं. ये प्रयास विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है. भारत की तरक्की को पचा नही पा रहे हैं. राहुल गांधी के मंसूबे कभी मंजूर नहीं होंगे. राहुल गांधी विदेशी ताकतों के बल पर बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं.
दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं. देखना है अब उन्हें एयरपोर्ट से सीधे जंतर मंतर जाने दिया जाता है या नहीं. अभी तक जंतर मंतर और दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सीजेपी के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
दिल्ली में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया, CJP प्रदर्शन से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस
दिल्ली में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया, CJP प्रदर्शन से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस #delhiprotest #jantarmanatar #cjp_ार्टी #cjpprotest #gyaneshkumar #electioncommission https://t.co/dj1Yivfwsq
— Vistaar News (@VistaarNews) October 10, 2026
सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- ”ज्ञानेश कुमार जाएँगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।”
ज्ञानेश कुमार जाएँगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 https://t.co/spGmBxgXLn
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
दिल्ली पहुंचने वाले हैं दीपके, लीगल टीम हेड रत्ना सिंह हिरासत में
अभिजीत दीपके कुछ ही देर में दिल्ली पहुंचने वाले हैं. हालांकि, इसके पहले ही सीजेपी के लीगल हेड रत्ना सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
CJP’s legal affairs head Ratna Singh detained! https://t.co/eCFWPZxYXg
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
कर्तव्य पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कर्तव्य पथ पर किसी की भी एंट्री नहीं हैय, कर्तव्य पथ इलाके में ITBP और CRPF को तैनात किया गया है. राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक पूरे एरिया को खाली कराया गया.
जहां एक तरफ प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताने की तैयारी है, वहीं वांगचुक ने अपना ध्यान हिमालय से जुड़े मुद्दों पर फोकस करने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के प्रदर्शन से सोनम वांगचुक ने बनाई दूरी! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध छोड़ कहां बिजी हैं?
सेंट्रल दिल्ली के ज्यादातर मार्केट आज बंद
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते सेंट्रल दिल्ली के ज्यादातर मार्केट आज बंद हैं. मार्केट में आज कोई भी दुकाने नहीं खुली हैं. जो दुकाने खुली हैं दिल्ली पुलिस ने बंद करवा दिया है. इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों को बंद किया गया है.
पीएम मोदी ने हार मान ली-दीपके
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारा प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही मोदी ने हार मान ली है. प्रदर्शनकारियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई और दिल्ली में पाबंदियां लगाना ताकत की नहीं,बल्कि अपनी ही जनता से डरे हुए नेता की निशानी है. दीपके ने कहा कि आज हर हाल में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होकर रहेगा.
यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने घर से उठाया
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही यूट्यूबर ध्रुव राठी को घर से उठा लिया है. इससे पहले भी कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा है.
पढ़ें पूरी खबर- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी पर एक्शन, गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया
Big breaking #cjp प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर @dhruv_rathee को गुरुग्राम उसके घर से हिरासत में लिया गया…..सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे ध्रुव राठी के घर….. #cjp #cjp_ार्टी #jantarmanatar #cec
— Cockroaches of India (@CJP_for_India) October 10, 2026
सोनम वांगचुक CJP के प्रदर्शन में नहीं होंगे शामिल
सोनम वांगचुक CJP के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने X पर दी है. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में आप सबके साथ नहीं जुड़ पाऊंगा. हम आने वाली सर्दियों के लिए तैयारियां कर रहे हैं.
वांगचुक ने फैज साहब के लिखे शब्दों के माध्यम से कहा कि और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा. मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने की अपील करता हूं.
ड्रोन से रखी जा रही प्ररर्शनकारियों पर नजर- DCP अनंत
दिल्ली में इस समय भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. इन सब के बीच DCP अनंत मित्तल ने कहा कि साउथ डिस्ट्रिक्ट समेत पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अंतर्राज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर सुरक्षा के खास उपाय लागू किए गए हैं. आस-पास के इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है. हमारा मकसद यह पक्का करना है कि दिन शांति से गुजरे.
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले, RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान मंडी हाउस सर्कल से फ्लैग मार्च कर रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने मोहन एस्टेट इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है. यहां स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं.
#watch | Delhi Police detain a few protesters from Sansad Marg area, ahead of Cockroach Janta Party (CJP) protest today. https://t.co/0QRiO2Ho0V
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले संसद मार्ग इलाके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
