दिल्ली में CJP प्रदर्शन से व्यापारियों की बढ़ीं मुश्किलें! एक दिन में 2000 करोड़ का कारोबार ठप

Delhi CJP Protest: CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ है. CTI के मुताबिक, एक दिन में करीब 2000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है.
CJP Protest Delhi (1)

सीजेपी प्रोटेस्‍ट के कारण बाजार ठप

Delhi CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में हुए  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के कारण रेल-मेट्रो और व्यापार पूरी तरह ठप रहा. इस प्रदर्शन के कारण आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई बाजारों को पूरी तरह से बंद कर द‍िया था. चूंकि शन‍िवार था यानी कि वीकेंड होने के कारण लोग खरीदारी के लिए ज्यादा निकलते हैं. लेकिन बाजार बंद होने के कारण व्यापार नहीं हो सका. CTI के मुताबिक, एक दिन में करीब 2000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है.

प्रशासन ने CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए कई बाजारों को पूरी तरह से बंद करा दिया था. इनमें कनॉट प्लेस, खान मार्केट, पालिका बाजार, करोल बाग और जनपथ समेत कई बाजार शामिल हैं. कुछ समय तक बाजार खुले रहे लेकिन मेट्रो बंद होने के कारण और भारी पुलिस की तैनाती के कारण लोग बाजार तक पहुंच ही नहीं सके.

दिल्ली में कई ऐसे बाजा हैं, जहां पूरे देश के लोग और व्यापारी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.  प्रदर्शन के कारण पैदा हुई असुविधा और सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते कई लोगों ने बाजार जाने से परहेज किया. इसका असर दुकानदारों से लेकर अन्य व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा.

दिवाली से पहले व्यापारियों की बढ़ी चिंता

अक्टूबर का महीना कारोबारियों के लिए बेहद अहम माना जाता है. इस महीने में नवरात्रि, रामलीला और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान, आभूषण और दूसरे उत्पादों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में बाजारों का बंद रहना कारोबारियों के लिए बड़ा झटका है. व्यापारियों का सीधे तौर पर कहना है कि इस तरह आए दिन अगर बाजार बंद रहेगा. तो उनको काफी परेशानी होगी.

प्रशासन को ऐसा इंतजाम करना चाहिए कि बाजार बंद करने के हालात ही न बने. ऐसा इसलिए क्योंकि दुकान न चलने के बाद भी उन्‍हें वहां के कामगारों को सैलरी तो देनी ही पड़ती है. इसके कारण उसका असर सीधे तौर पर उनकी जेब पर पड़ता है.

CTI के चेयरमैन ने की अपील

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने CJP के अभिजीत दीपके समेत विभिन्न राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है. संगठन का कहना है कि त्योहारों के समय कारोबार प्रभावित होने से राजधानी के लाखों व्यापारियों की कमाई पर असर पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें:Live: CJP के प्रदर्शन का दूसरा दिन, अभिजीत-सौरव-रांका रिहा, 2 बजे कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ज़रूर पढ़ें