Bihar News: बिहार का जमुई कांड इन दिनों देशभर में खूब चर्चित है. इस मामले ने मानवता को शर्मसार कर दिया और महिला सुरक्षा पर बडे़ सवाल खड़े कर दिए. विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने आज मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर भी कर दिया है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया. अब सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले पर अपना बयान दिया है. जानें क्या कहा?
सीएम सम्राट चौधरी ने जमुई मामले को लेकर कहा कि वो कभी भी जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते हैं और न ही इसके पीछे नहीं पड़ते हैं. अपराधी केवल अपराधी होता है. उसकी कोई जाति नहीं होती है. उन्होंने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर को लेकर कहा कि हमारी पुलिस को जब भी कोई अपराधी चैलेंज करेगा तो पुलिस जरूर उसको जवाब देने का काम करेगी. कभी पुलिस उससे पीछे नहीं हट सकती. सीएम ने कहा, ”हमारी प्राथमिकता कानून का राज और न्याय के साथ विकास करना है. इसमें सबका योगदान है. सबके साथ की जरूरत है. यह बिहार के 14 करोड़ लोगों की भी जिम्मेदारी है.”
वायरल वीडियो के बाद हुआ एक्शन
जमुई कांड का मामला शनिवार, 19 सितंबर का है, जो 21 सितंबर को सामने आया है. जमुई में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले दो नाबालिग लड़का-लड़की कोचिंग के बाद पहाड़ घूमने गए थे. जैसे ही दोनों वापस लौटे तो 8-9 की संख्या में लोग उनके ऊपर टूट पड़े. इस दौरान लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की गई. इस घटना का वीडियो सामने आया तो हड़कंप मच गया. इस मामले को लेकर देशभर के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ेंः प्लीज छोड़ दीजिए…, गुहार लगाती रही युवती, लेकिन नहीं मानें दरिंदे, ओडिशा में भी जमुई जैसा कांड
विपक्ष ने साधा निशाना
इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है. वहीं पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नंदन यादव जैसे लोगों को जीने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही 10 दिनों में स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी देने और मंत्री श्रेयसी सिंह के इस्तीफे की मांग की है.
