प्लीज छोड़ दीजिए…, गुहार लगाती रही युवती, लेकिन नहीं मानें दरिंदे, ओडिशा में भी जमुई जैसा कांड
ओडिशा में भी जमुई जैसा कांड
Odisha: बिहार के जमुई कांड को लेकर देशभर के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. अभी जमुई छेड़छाड़ का मामला ठंडा हुआ नहीं कि ओडिशा से भी जमुई जैसा ही एक मामला सामने आया है. जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. फिलहाल, पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला ओडिशा के ढेंकनाल और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का है. जहां पर महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवती बार-बार लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. आरोपियों ने काफी देर तक युवती के साथ बदतमीजी करते रहे.
क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने बताया कि यह घटना 18 सितंबर की है. जहां दो जोड़े कपिलाश पर्यटन स्थल घूमने के बाद वापस लौट रहे थे. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने जोड़े को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो विरोध शुरू कर दिया. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. हालांकि, यह मामूली विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद एक बार फिर विवाद बढ़ गया.
ये भी पढ़ेंः ‘फांसी दी जाए, नंदन यादव जैसों को जीने का अधिकार नहीं…’, जमुई कांड पर भड़के पप्पू यादव
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन जमुई के बाद ओडिशा से आए इस वीडियो के बाद देश में हड़कंप मच गया. लोग महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए.