Vistaar NEWS

दिल्ली-NCR में महंगाई की मार! 3.89 रुपये बढ़कर ₹87 प्रति किलो हुई CNG, आज से नई दरें लागू

CNG prices in Delhi-NCR have gone up by ₹3.89 per kg

दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी

Delhi-NCR CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. कीमतें 83.09 रुपये से बढ़कर कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार ये कीमत शनिवार (29 अगस्त 2026) की सुबह 6 बजे से ही लागू हो गई हैं. गाड़ियों में सीएनजी भराने के लिए लोगों को थोड़ी और जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी.

क्यों महंगी हुई CNG?

CNG की बढ़ी कीमतों के पीछे वैश्विक घटनाक्रम को बताया जा रहा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार LNG के आयात की लागत बढ़ गई है. इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है और सीएनजी की मांग में वृद्धि देखने को भी मिल रही है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है. इस संकट के कारण होर्मूज स्ट्रेट से LNG की सप्लाई और ढुलाई प्रभावित हुई है. यूरोपीय देशों में सर्दी के दौरान बड़ी मात्रा में गैस का इस्तेमाल किया जाता है. इसके स्टोरेज को लेकर भी दबाव बढ़ा है. इन सभी वजहों से CNG के दाम में इजाफा हुआ है.

कहां-कितनी महंगी हुई सीएनजी?

इस साल पांचवीं बार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये, 23 मई को 1 रुपये और 26 मई को 2 रुपये सीएनजी महंगी हुई थी. देखा जाए तो अकेले मई के महीने में ही 4 बार गैस के दाम बढ़े. अब तक 9 रुपये से ज्यादा कीमतें बढ़ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Tragedy: नेपाल में मरने वालों की संख्या 579 पहुंची, अब भी 1900 लोग लापता, एक और झील बनी खतरे की घंटी

नई कीमतें लागू होने के बाद यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद में सीएनजी 95.59 रुपये किलो मिलेगी. मेरठ में 95.47 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में कीमत 92.01 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. दिल्ली-एनसीआर में अन्य ईंधनों के मुकाबले अब भी CNG अब विकल्प बना हुआ है.

Exit mobile version