Cockroach Janata Party Press Conference: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बुधवार को ऐलान किया था कि 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें शामिल होने की उन्होंने लोगों से अपील भी की थी. इससे पहले आज यानी कि 15 अक्टूबर को दिपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने प्रेस कांफ्रेंस की. हालांकि इसी दौरान हंगामा हो गया. कुछ प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे.
सीजेपी और AISA की प्रेस कांफ्रेंस में एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए. इस दौरान नेहा बोरा ने कहा कि यह लड़ाई भारत के आम और गरीब परिवारों में जिंदा है.
VIDEO | Delhi: Chaos erupts during a press conference addressed by AISA president Neha Bora and CJP founder Abhijeet Dipke at the Press Club of India. https://t.co/DEViKWO6Q8
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
अभिजीत दिपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने को कानून का उल्लंघन बताया गया है. इससे पहले सरकार ने पूरी दिल्ली बंद कर दी थी. उन्होंने दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर बना दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार के लिए सरकार इतना कुछ क्यों कर रही है. दिपके ने कहा कि हर हाल में यह आंदोलन जारी रहेगा.
अपने ही लोगों के खिलाफ जंग छेड़ी- दिपके
दिपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पीएम मोदी ने ज्ञानेश कुमार के लिए अपने ही नागरिकों के खिलाफ जंग छेड़ दी है. ECI ने SIR के तहत भारत में 13 करोड़ वोटरों के नाम हटा दिए हैं. दिपके ने आगे कहा कि मैं उन लोगों से मिला जिन्हें ज्ञानेश कुमार के SIR ने मृत घोषित कर दिया था.
पीएम की जान ज्ञानू में अटकी- नेहा बोरा
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि पीएम मोदी की जान ज्ञानू में अटकी है. ज्ञानू नाम के तोते के लिए मोदी ने जनता के खिलाफ पूरी फोर्स लगा दी. आगे कहा कि देश का हर हिंदू, ईसाई, मुस्लिम और हर धर्म-जाति का इंसान तिरंगे को अपना मानता है, लेकिन ये उन्हीं पर अटैक करते हैं. तानाशाह बताएं कि तिरंगा उठाना कब से अपराध हो गया? हम लोग कीड़े-मकोड़े नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: ‘कोई हमें धमका नहीं सकता…’, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, प्रदर्शन मामले में आचरण पर उठाए सवाल
