SC से राहुल गांधी को फटकार, प्रदर्शन मामले में आचरण पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi Supreme Court Warning: सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को राहुल गांधी के आचरण पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इस पर स्पष्टीकरण देना होगा.
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Court Controversy: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर पाबंदियों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई है. जिसमें कोर्ट ने 12 अक्टूबर को राहुल गांधी के आचरण पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इस पर स्पष्टीकरण देना होगा. राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और अन्य को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिका पर दिया गया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) और कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर ECI, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी से जवाब मांगा है.

CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश

विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में, कई वकीलों की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें और उन्हें अदालत में पेश करें.

ये भी पढ़ेंः धर्म परिवर्तन कर बदली जाति तो नहीं मिलेगा आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी आदेश किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से महिला पत्रकारों पर किए गए हमले के आरोपों की सुनवाई और जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें