Vistaar NEWS

48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे दो, वरना! कॉकरोचों का ज्ञानेश कुमार को अल्‍टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

dipke and gyanesh kumar

अभ‍िजीत दीपके और ज्ञानेश कुमार

CJP EC Resignation Ultimatum: स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लग रहे हैं. इस पूरे मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है. सीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा दे दें. वरना हम लोग आंदोलन करेंगे. यह आंदोलन तब तक होगा जब वो खुद इस्तीफा नहीं दे देंगे.  तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे.

सीजेपी ने आरोप लगाया कि वोटर्स के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है. अगर ज्ञानेश कुमार इस्‍तीफा नहीं देते हैं तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. जिसमें जंतर-मंतर 2.0 भी शामिल होगा. यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली हुई है. नागरिकों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है.

दीपके की राजनीतिक पार्टियों को सलाह

अभ‍िजीत दीपके ने यह भी कहा कि अगर विपक्षी पार्टियों को लगता है कि चुनावों में धांधली हो रही है, तो उन्हें चुनावों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए. अगर आपको पता है कि चुनावों में धांधली हो रही है, तो आप हिस्सा नहीं ले सकते. आपको स्टैंड लेना होगा. दिपके ने आरोप लगाया कि कुमार भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं.  चुनाव आयोग पर यह तय करने का आरोप लगाया कि किसे वोट देने की अनुमति दी जाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कौन होते हैं जो हमारा वोट देने का अधिकार छीने? साथ ही, उन्होंने उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है. दीपके से पहले महुआ मोइत्रा ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 

ज्ञानेश कुमार देश के गद्दार

अभि‍जीत दीपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं. उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है. उनको नागर‍िकों से उनका अध‍िकार छीनने का हक नहीं है.

ये भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग की छव‍ि हो रही खराब…’, पूर्व चुनाव आयुक्त ने क्‍यों कहा- SIR का कुछ मतलब नहीं

Exit mobile version