CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी,  केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

Saurav Das: सीजेपी नेता सौरभ दास के खिलाफ 23 नवंबर को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था. यही वजह है कि उन्‍हें यूके जाने से रोका गया है. इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में दी है.
Saurav Das

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास

Saurav Das: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब केंद्र सरकार ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में बताया कि सौरभ के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है.  यह नोट‍िस 23 नवंबर को जारी किया गया था. यही वजह है कि उन्‍हें इसी  दिल्ली एयरपोर्ट पर UK जाने से रोका गया. सौरभ ने वीड‍ियो शेयर कर बताया था कि उन्‍हें यूके जाने से रोका गया है.

सौरभ ने वीड‍ियो शेयर कर बताया था कि उन्‍हें यूके जाने से रोका गया है. विदेश यात्रा रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सौरव दास को 24 नवंबर की सुबह ब्रिटेन के लिए रवाना होना था, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना था. हालांकि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

सरकार ने हाईकोर्ट में क्‍या बताया?

सरकार ने हाईकोर्ट में द‍िए अपने जवाब में बताया कि दास के पासपोर्ट में पिता के नाम, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में गड़बड़ी मिली है. इसी को लेकर उनसे जवाब भी मांगा गया है. हालांकि जवाब न मिलने के कारण उन पर इस तरह की कार्रवाई की गई है. सरकार ने बताया कि जिस तरह की गड़बड़ियां हैं, उनसे सौरभ की नागरिकता पर भी असर पड़ सकता है.  

सरकार के इस जवाब पर सौरभ के वकील ने आपत्ति दर्ज कराई. वकील ने कहा कि इस तरह लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी न तो मुझे दी गई है. न ही सौरभ को दी गई थी. उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया. वकील ने कोर्ट से लुक आउट सर्कुलर की कॉपी की मांग भी की. इस पर केंद्र ने कहा कि लुकआउट नोटिस की कॉपी नहीं दी जा सकती है.

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें