कर्नाटक में बड़ी सियासी हलचल, 30 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे, हाईकमान से करेंगे मुलाकात

Karnataka Congress MLA: कैबिनेट में फेरबदल की मांग को लेकर करीब 30 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं. इन विधायकों में टी.बी. जयचंद्र और अशोक पट्टन जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं, जो तीन या उससे अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं. विधायक आलाकमान से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते हैं.
karnataka congress mla

कर्नाटक में सियासी हलचल

Karnataka Congress MLA: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट फेरबदल की मांग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. रविवार (12 अप्रैल 2026) को करीब 30 वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे हैं. इन विधायकों में टी.बी. जयचंद्र और अशोक पट्टन जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं, जो तीन या उससे अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं.

विधायकों की क्या मांग है?

कांग्रेस विधायकों का दिल्ली पहुंचना सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच खींचतान के मद्देनजर इसे अहम कदम माना जा रहा है. विधायकों का मुख्य एजेंडा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल से मिलकर मंत्रिमंडल में बदलाव की मांग करना है. राज्य में कांग्रेस को सत्ता में आए तीन साल पूरे हो चुके हैं. अब 3 से 5 बार चुने गए विधायक सरकार में अवसर तलाश रहे हैं.

CM और डिप्टी सीएम के बीच टकराव

सूत्रों के मुताबिक खुलासा किया है कि प्रस्तावित कैबिनेट बदलाव सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच ये टकराव का मुद्दा बन सकता है. एनबीटी की खबर की मुताबिक दोनों गुटों की ओर से अपनी-अपनी सूचियां तैयार कर ली गई हैं.

ये भी पढ़ें: ‘नॉर्थ बंगाल के साथ ममता सरकार ने किया भेदभाव…’, PM मोदी बोले- अब गिरने वाली है महा जंगलराज की दीवार

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?

सात बार के कांग्रेस विधायक टीबी जयचंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जिन विधायकों ने तीन, चार और पांच बार चुनाव जीता है. वे एक साथ आए, बैठक की और दिल्ली जाने का निर्णय किया. राज्य में कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, दो साल बाकी है. व्यवस्था परिवर्तन में हम अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं. हम मध्यम से लेकर उच्च कमान तक के संपर्क में बनए हुए हैं.

ज़रूर पढ़ें