कर्नाटक में आज से ‘DK सरकार’, डीके शिवकुमार ने ली सीएम पद की शपथ

DK Shivakumar CM Oath Ceremony in Karnataka: भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
Karnataka New CM DK Shivkumar

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

DK Shivakumar Takes CM Charge: भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण करने से पहले डी.के. शिवकुमार ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अभिवादन किया. डीके शिवकुमार के साथ ही कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की.

डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने हैं. मल्लिकार्जुन खड़के के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें गृह विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही कांग्रेस के सीनियर नेता जी. परमेश्वर ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है.

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज शाम 4 बजे लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में शपथ ग्रहण की. उनके साथ कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, लेकिन अभी उनके विभाग के बंटवारे को लेकर फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः 2 साल बाद फिर जुटेगा INDIA गठबंधन, बंगाल हार के बाद बदलेना मन? किन मुद्दों पर होगी बातचीत

2028 को देखते हुए नेताओं को मिलेगा मौका

डीके शिवकुमार के नेतृव्य परिवर्तन की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से पूरी हो गई है. इसी के साथ सूबे के लिए नया अध्याय शुरू हो गया है. पार्टी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजनीतिक सामाजिक समीकरणों तथा 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और अहिंदा तीनों समुदायों से नेताओं को मौका मिल सकता है.

ज़रूर पढ़ें