Congress President Meeting: दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर विपक्ष के नेता बीते 3 दिनों से वोट चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज 9 अक्टूबर शुक्रवार को INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की.
जल्द से जल्द राष्ट्रपति को सौंपेंगे सबूत-राहुल गांधी
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के राष्ट्रपति ने वोट चोरी की बातों से इनकार नहीं किया है. उन्होंने हमसे सबूतों की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर अभी तक जितने भी सबूत हमने एकत्रित किए हैं, वह जल्द से जल्द राष्ट्रपति को सौंपेंगे. बता दें कि राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अब वह इन्हीं INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में धरना देने जाएंगे.
पीएम मोदी पर राहुल ने लगाया आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रहे हैं. राहुल गांधी के मुताबिक, देश के लोग जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में चुनावों में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं और ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं.
कई दिनों से विपक्षी नेता कर रहे प्रदर्शन
गौरतलब है कि विपक्ष के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नई दिल्ली में 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के पास रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर धरना दिया और कुछ नेता आकाशवाणी भवन परिसर तक पहुंचे. जहां शाम के वक्त राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.
INDIA गठबंधन के सांसदों ने ‘वोट चोरी’ के विरोध में Parliament से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर सांसदों का एक डेलीगेशन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात करेगा। 📍 दिल्ली https://t.co/5ldCM0NSSs
— Congress (@INCIndia) October 9, 2026
इसके बाद 7 अक्टूबर को इन नेताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. 8 अक्टूबर को कनॉट प्लेस से गांधी स्मारक राजघाट तक मार्च निकाला और वहां शांतिपूर्ण धरना दिया, वहीं 9 अक्टूबर को विपक्षी दलों के सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में एकत्र हुए और वहां से मार्च करते हुए विजय चौक तक पहुंचे और धरने पर बैठे. इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की.
ये भी पढ़ें: ‘पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते…’, CJP के प्रदर्शन से पहले सरकार को फटकार, SC ने क्या कहा?
