राहुल गांधी पर भड़के गौरव भाटिया, बोले-वे भारत के ‘मीर जाफर’ हैं, अपरिपक्व और ‘भारत-विरोधी’ बताया
राहुल गांधी पर भड़के गौरव भाटिया
Rahul Gandhi Mir Jafar Remark: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार, 18 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने दोनों की सोच को भारत विरोधी बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि राहुल जब भी भारत से बाहर जाते हैं, देश की छवि को कमजोर करने की कोशिश करते हैं. आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई बुलंदियों को छू रहा है. जानें गौरव भाटिया ने क्या-कुछ कहा?
गौरव भाटिया ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा, लोग कांटों से बचकर चलते हैं, हमने फूलों से ज़ख्म खाए हैं. यह राहुल गांधी के लिए बिल्कुल ठीक बैठता है. आप गैरों की बात करते हैं, हमने अपने LOP को भी आजमाया है. लोग कांटों से बचकर चलते हैं, हमने अपने LOP फूल से भी जख्म खाए हैं.
देश की छवि को कमजोर करते हैं राहुलः भाटिया
गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके वक्त पर देश में घोटाले हुआ करते थे. राहुल गांधी भारत के नेता प्रतिपक्ष होकर विदेशी यात्रा पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका में एक साजिश के तहत भारत को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान, झूठे वक्तव्य और बेबुनियाद बातें कहते हैं. उनके इस बयान से पूरा देश शर्मसार है. उनका एक ही मकसद है कि भारत की मजबूत छवि को कमजोर कैसे किया जाए.
राहुल गांधी अपरिपक्व-भारत-विरोधी हैंः गौरव
हाल ही में कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी की है. जिसको लेकर प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने के लिए दिए गए बेबुनियाद, झूठे और भारत-विरोधी बयानों से हर भारतीय शर्मिंदा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में भारत ने लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, युवाओं के सशक्तिकरण और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के मामले में नई ऊंचाइयां छुई हैं. राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, भारत-विरोधी हैं और भारत के ‘मीर जाफर’ हैं. संसद के हर सत्र से पहले वे विदेश चले जाते हैं, क्या वे वहां अपने विदेशी आकाओं से निर्देश लेने जाते हैं?’



