Pollution Rules NCR Updates: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए GRAP-1 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. यानी कि प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है. GRAP-1 की पाबंदियां लागू होने के बाद सड़कों की नियमित रूप से सफाई और धूल पर लगाम लगाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाता है. इसके साथ ही ज्यादा प्रदूषण फैलाने वालों को बंद कर दिया जाता है. GRAP-1 के प्रतिबंध तब लागू किए जाते हैं जब एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहता है.
दिल्ली में अगर आज के प्रदूषण की बात की जाए, तो सुबह नौ बजे एक्यूआई 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. दिल्ली में अक्सर देखा गया है कि सर्दी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ जाता है. इस साल भी इसका असर दिखने लगा है. अभी तक एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया जा रहा था, लेकिन सर्दी की सुगबुगाहट के बीच खराब स्तर पर एक्यूआई चला गया है. इस स्थिति में अब दिल्ली में डीजल जेनरेटर भी नहीं चलाए जा सकेंगे. हालांकि, सिर्फ आपात स्थिति में डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल की इजाजत रहेगी.
क्या है AQI का पैमाना
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने एक्यूआई के हिसाब से श्रेणी तय की जाती है. CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है. इन्हीं मानकों के आधार पर प्रदूषण की श्रेणी तय होती है.
ये भी पढ़ेंः ‘पहले छात्रों का प्रदर्शन था, अब मुद्दा बदल गया…’, सौरभ-रांका को दिल्ली HC की फटकार, CJP नेताओं ने वापस ली अर्जी
प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए सरकार एक्टिव
दिल्ली में अब प्रदूषण के साथ ही ठंड का भी असर दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को दिल्ली में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जो काफी कम है. फिलहाल, दिल्ली सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए अभी से पाबंदिया लगाना शुरू कर दी है, ताकि समय रहते प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके. हैरानी की बात यह है कि अभी से जब प्रदूषण इतना बढ़ गया है तो ठंड के दिनों में प्रदूषण का लेवल क्या होगा?
