Delhi-Mumbai AQI: दिल्ली की हवा ‘खराब’ तो मुंबई में सांस लेना हुआ मुश्किल, 300 पार एक्यूआई

Delhi-Mumbai Air Quality Alert: दिल्ली में आज सोमवार को यमुना किनारे स्मॉग की मोटी चादर दिखाई दी. इसके साथ ही हल्का कोहरा भी छाने लगा है.
Delhi AQI

जहरीली हवा

Mumbai AQI Crosses 300 Mark: देश की राजधानी दिल्ली और महानगर मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. दोनों शहरों में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने लगा है. पिछले दो दिनों तक दिल्ली में AQI 200 से नीचे रहा, लेकिन आज सोमवार से फिर हवा खराब होने लगी है. इस बार दिल्ली के मुकाबले मुंबई में ज्यादा प्रदूषण देखने को मिल रहा है. दिल्ली का प्रदूषण 300 के करीब यानी 297 दर्ज किया गया, तो वहीं मुंबई का एक्यूआई 300 पार दर्ज हुआ है. जो बेहद खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है. हालांकि, दिल्ली के भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां का AQI सुबह 300 पार दर्ज किया गया.

दिल्ली में आज सोमवार को यमुना किनारे स्मॉग की मोटी चादर दिखाई दी. इसके साथ ही हल्का कोहरा भी छाने लगा है. दिल्ली की हवा तो खराब है ही अब महाराष्ट्र में भी प्रदूषण का कहर देखने को मिलने लगा है. आज सोमवार की अगर बात करें, तो मुंबई का AQI 321 दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र के कई शहरों में धुंध छाई हुई है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 243 दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में AIIMS के पास दर्ज किया गया. यहां सुबह 6 बजे AQI 300 पार दर्ज किया गया.

किस कैटेगरी में कितना AQI?

AQI को 6 कैटेगरी में बांटा गया है. जिसमें गंभीर (401-500), बहुत खराब (301-400), खराब (201-300), मध्यम प्रदूषित (101-200), संतोषजनक (51-100) और अच्छा (0-50) शामिल है. आप AQI के हिसाब से पता लगा सकते हैं कि आपके इलाके में किस कैटेगरी में AQI है. AQI 200 से ऊपर होने पर स्वास्थ्य पर असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें