Online Liquor Booking Delhi: अब तक लोग घर बैठे खाना, कपड़े और रोजमर्रा की चीजें ऑर्डर कर सकते थे, लेकिन अब मोबाइल ऐप से शराब भी ऑर्डर की जा सकेगी. दरअसल, दिल्ली में अब शराब लेने के लिए दुकानों के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए दिल्ली राज्य औद्योगिक और आधारभूत ढांचा विकास निगम (DSIIDC) ने Delhi Liquor Booking नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए दुकान पर जाए बिना अपनी पसंद के ब्रांड की शराब चुनकर ऑर्डर किया जा सकता है और ऐप में ही ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी गई है. आइए जानते हैं कि इस ऐप से किस उम्र के लोग शराब ऑर्डर कर सकते हैं और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के बारे में.
48 घंटे के अंदर लेना होगा ऑर्डर
इस ऐप से शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी. ऐप पर बुकिंग और पेमेंट करने के बाद ग्राहक को 48 घंटे के अंदर खुद ही अपनी चुनी हुई DSIIDC की सरकारी दुकान पर जाकर बोतल लेना होगी. अगर तय समय में पिकअप नहीं किया गया तो ऑर्डर कैंसिल हो सकता है.
ऐप के फीचर्स और बुकिंग का तरीका
- यह ऐप ग्राहकों की सुविधा के लिए कई नए फीचर्स के साथ बनाया गया है.
- यूजर अपने इलाके की दुकानों पर अपनी पसंद के ब्रांड उपलब्ध हैं या नहीं, यह लाइव देख सकते हैं.
- पेमेंट होने के बाद ऐप पर एक यूनिक QR कोड बनेगा.
- दुकान के काउंटर पर इस कोड को दिखाने पर बिना लाइन में लगे बोतल मिल जाएगी.
- फिलहाल दिल्ली के करीब 208 DSIIDC रिटेल स्टोर को इस सिस्टम से जोड़ा गया है.
ये भी पढ़ें-Dewas News: देवास अवैध शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
उम्र, लिमिट और कैंसिल करने के नियम
दिल्ली आबकारी नीति के अनुसार, इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए. एक यूजर अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की या स्पिरिट और 18 लीटर बीयर ही बुक कर सकता है. दुकान से बतल लेने के बाद उसे वापस नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, पिकअप से पहले ऐप पर ऑर्डर कैंसिल किया जा सकता है. एंड्रॉइड यूजर्स Delhi Liquor Booking ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं.
