Delhi Liquor Booking App: इस ऐप से शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी. ऐप पर बुकिंग और पेमेंट करने के बाद ग्राहक को 48 घंटे के अंदर खुद ही अपनी चुनी हुई DSIIDC की सरकारी दुकान पर जाकर बोतल लेनी होगी. अगर तय समय में पिकअप नहीं किया गया तो ऑर्डर कैंसिल हो सकता है.
अगर आप सोच रहे हैं कि मेट्रो के जरिए शराब ले जाएं, तो यह भी आसान नहीं है. मेट्रो में शराब की केवल दो सील बंद बोतलें ही ले जाने की अनुमति है. इन बोतलों का सील बंद होना जरूरी है, क्योंकि खुली बोतल की अनुमति नहीं है.