Delhi Protest: पिछले कई दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. SIR में हुई गड़बड़ी को लेकर आज 10 अक्टूबर से कोकरोंच जनता पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है. प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आज 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और 200 से अधिक ट्रेनों का संचालन भी कैंसिल कर दिया गया है. दिल्ली के कई इलाकों के स्कूल आज बंद रहेंगे और कई परीक्षाओं को भी रद्द किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कहां क्या-क्या बंद है.
दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे. सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक DMRC ने इन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया है. ये फैसला सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है.
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, DMRC ने जारी की संशोधित एडवाइजरी ◆ जानिए आज कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद… #DelhiMetro | Delhi Metro | #DelhiProtest | CJP Protest https://t.co/nTKYIz724p
— Vistaar News (@VistaarNews) October 10, 2026
सीजेपी के आज दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था. दिल्ली आने वाली इन ट्रेनों के कैंसिल होने से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली से चलने वाली करीब 40 और दिल्ली आने वाली भी इतनी ही ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है.
दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली सरकार ने कल राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया था. इन स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेना भवन, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-ईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्व विद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर समेत कुल 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
रास्तों पर बैरिकेटिंग और BNS की धारा लागू
प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे. राजधानी दिल्ली के कई रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, वहीं कुछ रास्तों पर बैरिकेटिंग की गई है. संसद मार्ग पर दिल्ली प्रशसन ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को कुल 20 जोन में बांट दिया गया है, जहा आईपीएस स्तर के बड़े अधिकारी तैनात रहेंगे. इसके अलावा, ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी के लिए 300 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी पर एक्शन, गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया
स्कूल-कॉलेज बंद और परीक्षाएं रद्द
इसके अलावा कई स्कूलों में आज ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला लिया गया है. कई स्कूल और कॉलेजों ने शनिवार को होने वाले एग्जाम को रद्द कर दिया है. कुछ स्कूलों नी क्लासेज ऑनलाइन करने, पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का टाइम बदलने और दूसरी एक्टिविटी को कैंसिल करने का फैसला किया है.
