Vistaar NEWS

50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम, कंस्ट्रक्शन पर रोक, प्रदूषण कम करने के लिए क्या है दिल्ली सरकार का प्लान

Delhi Air Polution

दिल्ली वायु प्रदूषण

Work From Home Mandate: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ‘विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क’ प्लान लागू किया है. ऐसे में अगर किसी के पास ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट’ (PUC) का वैध सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें दिल्ली के पेट्रोल पंपों से डीजल, पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही कई बड़े बदलाव की तैयारियां की जा रही हैं. जानें क्या है दिल्ली सरकार का प्लान?

अक्सर देखने को मिलता है कि हर साल सर्दियों से पहले मौसम में वायु प्रदूषण उच्च श्रेणी में पहुंच जाता है. सरकार को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इसलिए सरकार ने पहले से ही प्रदूषण पर नजर रखते हुए उसे कम करने की तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली सरकार जल्द ही वैलिड PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य करेगी. इसके साथ ही ऑफिस में आधा स्टॉफ रहेगा और आधा घरों से ही काम करेगा. ऐसी व्यवस्था की जाएगी.

बड़े बदलाव की तैयारी में दिल्ली सरकार

ये भी पढ़ेंः बंगाल में ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले नहीं पहन सकेंगे लुंगी! ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को दी सलाह

लगेगा भारी जुर्माना

दिल्ली सरकार के इन सभी नियमों का अगर कोई उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसके ऊपर जुर्माना, एनवायरनमेंटल मुआवजा, जगह सील करने और कानूनी कार्रवाई की सकती है. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो इन सभी नियमों पर जरूर ध्यान दें.

Exit mobile version