बंगाल में ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले नहीं पहन सकेंगे लुंगी! ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को दी सलाह
बंगाल में ट्रैफिक पुलिस ने दी ऑटो चालकों को सलाह
Traffic Police Strict Guidelines: पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी ने ऑटो रिक्शा चला रहे लोगों के लिए सख्त हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि ऑटो चालक पूरी पैंट पहनकर ही वाहन चलाएं. यह कदम महिला यात्रियों की सुविधा और सार्वजनिक शालीनता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हालांकि, इसके लिए कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है. लेकिन पुलिस के इस कदम की खूब चर्चा हो रही है.
अगर आप बंगाल से हैं और ऑटो रिक्शा चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि अब पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों के लिए सलाह दी है कि वे ऐसा पहनावा पहनें, जिससे यात्रियों को सहज महसूस हो. यह बात बंगाल की उत्तर 24 परगना जिले की ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर ऑटो चालकों से कही.
क्या बोली पुलिस?
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कई महिला यात्रियों को लुंगी या शॉर्ट्स पहनकर वाहन चला रहे ड्राइवरों के साथ सफर करने में असहजता महसूस होती है. जिसकी वजह से चालकों को अधिक शालीन और पेशेवर परिधान पहनने की जरूरत है. इस दौरान सलाह दिया, कि अगले दिन से पूरी पैंट पहनकर ही वाहन चलाएं.
ये भी पढ़ेंः युवाओं की बल्ले बल्ले! बिहार के 10 लाख लोगों को AI और स्टार्टअप से मिलेगी नौकरी, जानें कैसे
कोई आधिकारिक नियम नहीं
फिलहाल, इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है. यानी कि पश्चिम बंगाल सरकार या मोटर वाहन कानून ने ऐसा कोई नया नियम नहीं लागू किया है, जिसके तहत लुंगी या शॉर्ट्स पहनकर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हो. पुलिस की इस सलाह को लेकर ऑटो चालक काफी हैरान हैं. अब देखना यह होगा कि आखिर इस नियम का कितना पालन किया जाता है.