Vistaar NEWS

‘रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के बाबा बागेश्वर

Dhirendra Shastri On Ram Mandir Donation Theft

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Shastri Statement on Ram Mandir: राम मंदिर अयोध्या में चंदा चोरी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. एसआईटी की जांच के बाद 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी कर ली है. वहीं श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और आनंद मिश्रा ने इस्तीफा भी दिया है. अब प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस मामले में अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रावण ने तो माता जानकी की चोरी की थी, इन्होंने तो राम मंदिर के दान पत्रों में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की है. पढ़े धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं. रावण ने तो माता जानकी की चोरी की थी, इन्होंने तो राम मंदिर के दान पात्र में लाखों की श्रद्धा चोरी की है. करोड़ों लोगों का भरोसा चुराया है. इतना तो हम कह सकते हैं सच तो सच है. सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था, राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड मिलेगा ही साथ में भगवान भी महादंड देंगे.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच का जिम्मा विशेष जांच दल (SIT) के पास है. एसआईटी ने हाल ही में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. आगे की जांच के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढे़ंः ‘अयोध्या के पटवारी’ चंपत राय का संघ में कैसे बढ़ा कद? अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठे कई सवाल

FIR के बीच चंपत राय ने दिया था इस्तीफा

इस मामले में एफआईआर होने के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो पदाधिकारियों डॉ. अनिल मिश्रा और चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया. यह मामला अभी भी तूल पकड़ते जा रहा है. अब तक अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Exit mobile version