Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपने बयानों के कारण कई बार विवादों में रह चुके हैं. कई बार तो उन्हें इसका खामियाजा चुनाव हारकर भी भुगतना पड़ा है. इसके बाद भी उनकी बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन वह किसी न किसी मुद्दे पर विवादित बयान देते रहते हैं. इस बार उन्होंने हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है.
पूर्व MP सीएम दिग्विजय सिंह ने अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान सनातन धर्म और हिंदुत्व को अलग-अलग बताया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को हिंदुत्व की तरह पेश किया जा रहा है और इससे लोगों के मन में नफरत बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि जो भी हिंदुत्व की तरफ जाते हैं, उनमें नफरत बढ़ती जाती है. धर्म को सही तरीके से नहीं समझा गया तो ज्यादातर लोग हिंदुत्व की तरफ चले जाएंगे. दिग्विजय सिंह ने यह बयान अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान दिया.
दिग्विजय सिंह ने असल में क्या कहा है?
एमपी के गुना जिले में यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा एक ही मैसेज है. मैं सनातन धर्म के सभी धर्मों का हृदय से सम्मान करता हूं. जो पूरे विश्व के कल्याण की कामना करता है. असल मायने में यही सनातन धर्म है. हिंदुत्व नफरत फैलाता है. जो RSS, विश्व हिंदू परिषद, सावरकर जी को अपना नेता मानकर करते हैं जिन्होंने खुद कहा था कि हिंदुत्व का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है.
अयोध्या तक पदयात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हुई थी. जिसको दो चरणों में निकाला जा रहा है. पहले चरण में 20 अक्टूबर से 5 नवंबर तक यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों से गुजरेगी. दूसरे चरण में बाकी की यात्रा को पूरा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:सुप्रिया सुले बनेंगी मंत्री? शरद पवार का NDA में शामिल होने से इनकार, आठवले ने क्या कहा?
