‘आशिक का जनाजा है हम तो…’, दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर BJP विधायक का तंज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश भर में चर्चा हो रही है. राजगढ़ से भाजपा ने विधायक ने दिग्विजय सिंह की इस यात्रा को लेकर टिप्पणी की है.
Digvijaya Singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा विधायक अमर सिंह यादव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश भर में चर्चा हो रही है. एक तरफ कांग्रेसी इस यात्रा के सपोर्ट में उतरे हैं और साथ चल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ भाजपा लगाकार इस यात्रा को झूठ और सोची-समझी राजनीतिक चाल बता रही है. राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है.

राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने कहा, ‘आशिक का जनाजा है, हम निकाल चुके हैं यहां से, अब क्या जरूरत है उनकी यहां.’ इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके कामकाज पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें सनातन की याद क्यों नहीं आई.

भाजपा विधायक ने यात्रा पर उठाए सवाल

अमर सिंह ने दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं नहीं है. वे नए सिरे से अपना जीवन तलाश रहे हैं, तो तलाशने दीजिए. भगवान सबको सद्बुद्धि दे. भाजपा विधायक के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

उज्जैन से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ये यात्रा

बता दें कि विजयदशमी के अवसर पर शिवधाम उज्जैन से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत हो गई है. महाकाल और जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रा प्रारंभ हुई. सैकड़ों साधु संत समाज हाथों में सनातन धर्म का ध्वज लेकर चल रहे हैं. यात्रा में एक विशेष रथ भी शामिल है. इस रथ पर महादेव शिव और माता पार्वती की भव्य झांकी सजाई गई है.

श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए झांकी के साथ चल रहे हैं. यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी सहित शामिल हुए.कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यात्रा में सेवा करते हुए चल रहे हैं.यात्रा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: ‘नहीं करूंगी पीस बॉन्ड पर साइन…’,हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अपनी बात पर अड़ी नेहा

ज़रूर पढ़ें