Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, तीन-तीन फेरे लगाएगी…

रायपुर. दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी. रेलवे की इस पहल से छत्तीसगढ़ से दिल्ली और रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख शहरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. ट्रेन में स्लीपर, वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे अलग-अलग श्रेणियों के यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे. (Diwali Chhath special train Durg Nizamuddin)

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से प्रत्येक रविवार, 1, 8 और 15 नवंबर 2026 को रवाना होगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल प्रत्येक सोमवार, 2, 9 और 16 नवंबर 2026 को निजामुद्दीन से चलेगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन को रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर व्यावसायिक ठहराव दिया गया है.

ट्रेन कैंसिल होने पर रेलवे खुद ही पूरा पैसा वापस कर देता है और कोई कैंसलेशन चार्ज नहीं लगता है.

दुर्ग से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग स्टेशन से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सुबह 11.20 बजे रायपुर पहुंचेगी और 11.25 बजे रवाना होगी. इसके बाद दोपहर 1.20 बजे उसलापुर पहुंचेगी तथा 1.30 बजे आगे के लिए रवाना होगी. पेंड्रारोड स्टेशन पर दोपहर 2.55 बजे आगमन और 2.57 बजे प्रस्थान होगा. (Diwali Chhath special train Durg Nizamuddin)

ट्रेन अनूपपुर में दोपहर 3.40 बजे पहुंचेगी और 3.45 बजे रवाना होगी. शहडोल में शाम 4.20 बजे आगमन और 4.22 बजे प्रस्थान होगा. उमरिया स्टेशन पर शाम 5.14 बजे पहुंचकर 5.16 बजे रवाना होगी. इसके बाद कटनी मुड़वारा में शाम 7.40 बजे आगमन और 7.50 बजे प्रस्थान होगा. दमोह में रात 8.50 बजे पहुंचकर 8.52 बजे रवाना होगी, जबकि सागर स्टेशन पर रात 10 बजे आगमन और 10.05 बजे प्रस्थान निर्धारित है.

अगले दिन ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 3.25 बजे पहुंचेगी और 3.35 बजे रवाना होगी. आगरा कैंट में सुबह 7.10 बजे आगमन और 7.15 बजे प्रस्थान होगा. मथुरा स्टेशन पर सुबह 8.55 बजे पहुंचकर 9 बजे रवाना होगी. इसके बाद सुबह 11.10 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी. (Diwali Chhath special train Durg Nizamuddin)

निजामुद्दीन से दोपहर 12.30 बजे होगी वापसी

गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी. मथुरा में दोपहर 2.15 बजे आगमन और 2.20 बजे प्रस्थान होगा. आगरा कैंट में दोपहर 3.10 बजे पहुंचकर 3.15 बजे रवाना होगी. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर शाम 7.50 बजे आगमन और 7.55 बजे प्रस्थान होगा.

ट्रेन रात 11.50 बजे सागर पहुंचेगी और 11.55 बजे रवाना होगी. अगले दिन दमोह में रात 1 बजे आगमन और 1.02 बजे प्रस्थान होगा. कटनी मुड़वारा स्टेशन पर रात 2.45 बजे पहुंचकर 2.55 बजे रवाना होगी. उमरिया में सुबह 4.18 बजे आगमन और 4.20 बजे प्रस्थान होगा. शहडोल में सुबह 5.38 बजे पहुंचकर 5.40 बजे रवाना होगी, जबकि अनूपपुर में सुबह 6.30 बजे आगमन और 6.35 बजे प्रस्थान होगा.

इसके बाद ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पर सुबह 7.15 बजे पहुंचेगी और 7.17 बजे रवाना होगी. उसलापुर में सुबह 9.45 बजे आगमन तथा 9.55 बजे प्रस्थान होगा. रायपुर स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचकर 12.15 बजे रवाना होगी. ट्रेन दोपहर 1.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी.

20 कोच की होगी व्यवस्था

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें दो एसएलआरडी, चार सामान्य, 11 शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल रहेगा. सामान्य और शयनयान श्रेणी के अधिक कोच होने से त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है. (Diwali Chhath special train Durg Nizamuddin)

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः पता बदलने पर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा क्‍लीयर जवाब

Exit mobile version