Vistaar NEWS

900 करोड़ का मॉल, 500 करोड़ का कर्ज…,’ कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं डीके शिवकुमार? बनेंगे कर्नाटक के नए CM!

DK Shivakumar Networth

कितनी संपत्ति के मालिक हैं डीके शिवकुमार

DK Shivakumar Property Details: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सिद्धारमैया के इस्तीफे बाद डीके शिवकुमार के सीएम बनाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लगभग डीके शिवकुमार का नाम फाइनल माना जा रहा है. इस्तीफा देने से पहले मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने खुद मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है. ऐसे में कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे डीके शिवकुमार की कितनी प्रॉपर्टी है, जानना जरूरी है. डीके शिवकुमार की गिनती प्रदेश के अमीर नेताओं में की जाती है.

डीके शिवकुमार ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को हलफनामा सौंपकर अपने चल-अचल संपत्ति का व्यौरा दिया था. जिसके अनुसार उनकी कुल प्रॉपर्टी करीब 14,00 करोड़ रुपए से ज्यादा है. तो वहीं उनके नाम पर 5,00 करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है. यहां जानें कहां कितना निवेश किया है.

शेयर बाजार में भी करोड़ों का निवेश

डीके शिवकुमार के चुनावी हलफनामें के मुताबिक, उनके परिवार के सभी बैंक खातों पर 16 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा है. शेयर बाजार पर करोड़ों का निवेश है. शेयर में उन्होंने और अपनी पत्नी के नाम पर करीब 4.20 करोड़ लगाए हैं. तमाम एसेट्स को मिलाकर चल संपत्ति उनके पास करीब 244 करोड़ और परिवार को मिला लिया जाए तो 273 करोड़ की प्रॉपर्टी है. वहीं अचल संपत्ति करीब 970 करोड़ रुपए बताई है. परिवार समेत 1140 करोड़ है.

ये भी पढ़ेंः ‘इस्तीफा देने जा रहा हूं…’, कर्नाटक के सीएम का ऐलान, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर

900 करोड़ का शापिंग मॉल

डीके शिवकुमार के नाम पर 900 करोड़ रुपए का ग्लोबल मॉल है. इसके अलावा उनके और परिवार के नाम पर कई करोड़ों रुपए की दुकानें और अन्य संपत्तियां हैं. डीके शिवकुमार की पत्नी के नाम पर 30 करोड़ रुपए की कृषि भूमि, 84 करोड़ रुपए के कई घर और फ्लैट हैं. सोने-चांदी के जेवरात और घड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. बैंक में 9 करोड़ रुपए की एफडी भी कराई है.

Exit mobile version