Vistaar NEWS

कोलकाता में लगेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सबसे ऊंची मूर्ति, 20 जून को ‘बंगाल स्थापना दिवस’ मनाएगी BJP

Tribute to Nationalist Leader Dr. Mukherjee

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी

Tribute to Nationalist Leader Dr. Mukherjee: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का निर्माण कराएगी. इस परियोजना का भूमि पूजन 6 जुलाई को किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है.

भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह राज्य पश्चिम बंगाल में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित कर भाजपा सरकार बड़ा राजनीतिक और वैचारिक संदेश देने की तैयारी में है. इसके साथ ही भाजपा 20 जून को “बंगाल स्थापना दिवस” भी मनाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को कोलकाता दौरे पर रहेंगे और स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

20 जून को बंगाल राज्य के गठन का प्रस्ताव रखा गया

20 जून 1947 वह ऐतिहासिक दिन था जब बंगाल विधानसभा में बंगाल के विभाजन और पश्चिम बंगाल राज्य के गठन का प्रस्ताव रखा गया था. उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने में अहम और निर्णायक भूमिका निभाई थी. भाजपा इस मूर्ति के पीछे देशभर में बड़ा संदेश देने की योजना बना रही है. 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुई था. इसलिए उनकी मूर्ति उनके जन्मदिवस के अवसर पर ही लगाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ेंः ममता के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती! ऋतब्रत बनर्जी की बगावत से होगा ‘खेला’? तख्तापलट की हो गई तैयारी

सभी जिलों में मनाया जाएगा जश्न

भापजा 20 जून को बंगाल में स्थापना दिवस को लेकर सभी जिलों में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है. इस जश्न के माध्यम से देशभर में बड़ा संदेश दिया जाएगा. इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 21 जून को भी कोलकाता में ही रहेंगे. इस दौरान वे योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Exit mobile version