Vistaar NEWS

फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, मथुरा में मचा बवाल, दक्ष चौधरी समेत अब तक 13 गिरफ्तार

Mathura News Farse wale baba Death

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद ड्राइवर ने भी तोड़ा दम

Mathura News: मथुरा के कोसी कला इलाके में शुक्रवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत हो गई. जबकि चालक घायल हो गया था. अब चालक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फरसा वाले बाबा की मौत की खबर फैलते ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किए. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई लोगों पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अब तक इस मामले गौरक्षक दक्ष चौधरी समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घने कोहरे की वजह से दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद लोगों के बीच अफवाह फैल गई, जिसकी वजह से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते मथुरा के बाहर से भी लोग जुटने लगे और यह मामला तूल पकड़ लिया. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया. बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस ने सख्त एक्शन लिया और 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

अब तक 13 लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सीसीटीवी की जांच कर पुलिस अन्य आरोपियों की भी पहचान करने में जुटी है, जो इस उपद्रव में शामिल रहे. अफवाह फैलाने में मुख्य रूप से मथुरा के बाहर का रहने वाला दक्ष चौधरी अपने तीन साथियों के साथ आया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः कौन है PM मोदी की गोद में दिख रहा बच्चा? फोटो शेयर करने से खुद को न रोक सके पीएम, बताया नन्हा दोस्त

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने फरसा वाले बाबा की मौत को एक्सीडेंट बताया है और फैल रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मथुरा में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है. इसके अलावा कई बड़े अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील भी की है, कि वे बिना किसी पुष्टि के खबर पर ध्यान न दें. इसके साथ ही पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.

Exit mobile version