कौन है PM मोदी की गोद में दिख रहा बच्चा? फोटो शेयर करने से खुद को न रोक सके पीएम, बताया नन्हा दोस्त
अपने नन्हें दोस्त के साथ पीएम मोदी
PM Modi Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 21 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बच्चे के साथ फोटो शेयर की. जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया. पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कल 7, लोक कल्याण मार्ग पर आए एक छोटे दोस्त के साथ.” पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को अब तक 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
कौन है PM मोदी के साथ दिख रहा बच्चा
PM मोदी के साथ दिख रहे बच्चे की पहचान अश्विन कृष्णा के रूप में हुई है, जिन्हें ओमी के नाम से भी जाना जाता है. ओमी मलयालम अभिनेता और भाजपा नेता कृष्णकुमार के पोते और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीया कृष्णा के बेटे हैं. ओमी के परिवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर ओमी की फोटो शेयर की.
परिवार के सदस्यों ने भी की मुलाकात
इस दौरान पीएम मोदी के साथ कृष्णकुमार की पत्नी सिंधु कृष्णा, दीया के पति अश्विन और ओमी समेत परिवार के सभी सदस्यों ने फोटो खिंचवाईं. इस मुलाकात की फोटो कृष्णकुमार की बेटी अहाना कृष्णा, जो कई फिल्मों में भी काम कर रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री ने धैर्यपूर्वक सवालों को सुना बातचीत में हिस्सा लिया, जिससे यह अनुभव यादगार बन गया.”
ये भी पढ़ेंः कोई बना नाई, तो किसी ने बांधी आंखों पर पट्टी…बंगाल चुनाव में वोटर्स को लुभाते नजर आए प्रत्याशी
अहाना ने आगे लिखा, “एक पल तो ऐसा भी आया जब हम लगभग भूल ही गए थे कि हम दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक के साथ बैठे हैं. यह इस बात का एक खूबसूरत उदाहरण था कि सादगी और महानता वास्तव में एक साथ चल सकती हैं. यह सुबह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी.”