Vistaar NEWS

लखनऊ में DU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ट्रेन से उतारा और 3 दिनों तक बनाए रखा बंधक, UPSC की तैयारी करती थी युवती

DU Student rape iN lucknow

लखनऊ में डीयू की छात्रा के साथ तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म (फाइल फोटो)

UP Crime News: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. छात्रा ने बताया कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 4 दिनों तक बंधक बनाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद ट्रेन से में बैठाकर फरार हो गए. छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं. जानें पूरा मामला.

छात्रा के मुताबिक, वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करती है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है. कॉलेज की छुट्टी होने पर 1 मई को अपने जौनपुर स्थित घर गई थी. इस दौरान परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए वह 15 मई को सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए लौट रही थी. सफर के दौरान ही एक पुराना दोस्त, जो जौनपुर का ही रहने वाला है. उसने मिलने के लिए बुलाया और चारबाग पहुंचते ही ट्रेन से उतार लिया.

तीन दोस्तों ने तीन दिनों तक किया गैंगरेप

इसके बाद शिवम यादव और सनी यादन ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर ले गए. वहां पर फ्लैट के अंदर पहले नशीला पदार्थ पिलाए और फिर कई बार दुष्कर्म किया. इस दौरान तबीयत भी बिगड़ गई लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. तीन दिनों के दौरान तीन लोगों ने गलत काम किया और बंधक बनाए रखा. इस दौरान जब आरोपी बाहर जाते थे, तो दरबाजा को भी बाहर से ही बंद कर देते थे, ताकि पीड़िता अपनी आवाज बाहर न बता सके.

ये भी पढ़ेंः ट्विशा शर्मा केस में आज SC में सुनवाई, गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर हाई कोर्ट में भी हियरिंग

ट्रेन में बैठाकर आरोपी फरार

तीन दिनों बाद आरोपियों ने छात्रों को छोड़ा और चारबाग स्टेशन पर ही सुहेलदेव एक्सप्रेस पर बैठाकर फरार हो गए. आरोपियों के चंगुल से छूटते ही पीड़िता ने सबसे पहले अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद 20 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार में एफआईआर दर्ज कराई. मामला लखनऊ से जुड़ा होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने केस को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

Exit mobile version