Vistaar NEWS

फिर मिलेगा बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल! देशभर में बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार कर रही तैयारी

Government Reconsiders Fuel Choice

फिर मिलेगा बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल

Government Reconsiders Fuel Choice: देश में जब से E20 पेट्रोल लागू हुआ है. लगातार वाहन मालिकों द्वारा माइलेज में भारी कमी और पुरानी गाड़ियों के इंजनों में खराबी की शिकायतें की जा रही हैं. वाहन मालिकों में E20 पेट्रोल को लेकर खूब गुस्सा है. सोशल मीडिया पर भी भारी विरोध देखने को मिल रहा है. अब खबर है कि भारी विरोध के बीच केंद्र सरकार ईंधन नीति में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. यानी फिर से बिना मिश्रण वाले ‘जीरो इथेनोल’ सामान्य पेट्रोल का विकल्प फिर से शुरू किया जा सकता है.

पेट्रोलियम मंत्रालय, विभिन्न सरकारी विभागों और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के बीच ‘जीरो इथेनोल’ के प्रस्ताव को लेकर उच्च स्तरीय बैठकें शुरू हो चुकी हैं. जिसमें गंभीरता के साथ मंथन किया जा रहा है कि विकल्प के तौर पर फिर से ‘जीरो इथेनोल’ वाला सामान्य पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए.

हालांकि, शुरुआती शिकायतों और आमजन की हिचकिचाहट के बाद सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी स्वीकार किया था कि इथेनोल मिश्रण के कारण वाहनों के माइलेज में लगभग 6 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है. जिसको देखते हुए ग्राहकों को सामान्य पेट्रोल देने की योजना पर विचार किया जा रहा है.

क्या सामान्य पेट्रोल हो जाएगा महंगा?

सरकारी आंकड़ों को देखें तो सरकार के इस कदम से 1.44 लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिली है. इतना ही नहीं, इससे पर्यावरण प्रदूषण में कमी और आय में बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि यदि सामान्य पेट्रोल का विकल्प दिया गया, तो जाहिर सी बात है कि कीमतें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ेंः भारत के लिए गुड न्यूज, उर्वरक से लदे होर्मुज स्ट्रेट से निकले 15 जहाज

बता दें, सरकार ने ई20 को प्रयोग के तौर पर उतारा था. सरकार का मानना है कि यदि यह सफल हुआ, तो जल्द ही ई25 भी लांच किया जाएगा. लेकिन ग्राहकों के भारी विरोध के बाद फिलहाल, सरकार ने इसे टाल दिया है.

Exit mobile version