E20 फ्यूल से इंजन में जंग लगेगी या नहीं? रिसर्च में सामने आई पूरी सच्चाई

E20 Petrol: अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि E20 पेट्रोल से आपकी कार या बाइक के इंजन में जंग लग जाएगी, तो घबराने की जरूरत नहीं है. एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की जांच के अनुसार E20 फ्यूल का इंजन के लोहे, स्टील या एल्युमिनियम जैसे धातु वाले हिस्सों पर लगभग कोई नुकसान नहीं होता.
E20 petrol

E20 पेट्रोल

E20 Petrol: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने देशभर में E20 पेट्रोल को बढ़ावा दिया है. सरकार का कहना है कि इससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण भी घटेगा. हालांकि, E20 फ्यूल को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं. कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इससे गाड़ियों के इंजन को नुकसान पहुंचता है या उनमें जंग लग जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इन दावों में कितनी सच्चाई है और वाहन मालिकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इंजन में जंग लगती है या नहीं

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि E20 पेट्रोल से आपकी कार या बाइक के इंजन में जंग लग जाएगी, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की जांच के अनुसार E20 फ्यूल का इंजन के लोहे, स्टील या एल्युमिनियम जैसे धातु वाले हिस्सों पर लगभग कोई नुकसान नहीं होता. परीक्षण के दौरान इन धातुओं को लंबे समय तक E20 फ्यूल के संपर्क में रखा गया, लेकिन उनमें न तो असामान्य जंग दिखाई दी और न ही कोई बड़ी खराबी मिली. यानी इंजन में जंग लगने की बात सही नहीं मानी गई है.

पुरानी गाड़ियों के प्लास्टिक पार्ट्स पर असर संभव

हालांकि, रिसर्च में यह जरूर सामने आया है कि E20 फ्यूल का असर गाड़ियों के कुछ रबर और प्लास्टिक वाले हिस्सों पर पड़ सकता है. खासकर पुरानी गाड़ियों में लगे रबर पाइप, होज, ओ-रिंग, गैस्केट और सील समय के साथ एथेनॉल के कारण कमजोर हो सकते हैं. एथेनॉल एक सॉल्वेंट की तरह काम करता है, जिससे ये रबर के पार्ट्स धीरे-धीरे सख्त होकर फटने लगते हैं. इससे फ्यूल लीक होने की समस्या हो सकती है, जिसे कई लोग गलती से इंजन में जंग लगने की समस्या समझ लेते हैं.

ये भी पढ़ें-मानसून में कार पर गिर गया पेड़ तो न हों परेशान, इस आसान तरीके से इंश्योरेंस कंपनी देगी पूरा पैसा

लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रखने से बढ़ सकती है नमी

एथेनॉल हवा से नमी जल्दी सोख लेता है. अगर गाड़ी कई दिनों तक बिना चलाए खड़ी रहे, तो फ्यूल टैंक में पानी जमा होने की संभावना बढ़ सकती है. पुराने लोहे के फ्यूल टैंक में इससे हल्की जंग लग सकती है. हालांकि, रोजाना इस्तेमाल होने वाली या अप्रैल 2023 के बाद बनी E20-अनुकूल गाड़ियों में इस तरह की समस्या की संभावना बहुत कम होती है.

ज़रूर पढ़ें