Vistaar NEWS

Rahul Gandhi: ‘ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की’, राहुल गांधी ने CEC का मांगा इस्तीफा

ECI dispute Rahul Gandhi statement

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Press Conference: स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार आरोप लग रहे है. CEC विवाद पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि इलेक्शन कमीशन ने नियमों को दरकिनार रखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव करवाएं. उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति की सच्चाई है. वोट चोरी हर भारतीय के अधिकार का हनन है.

ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा ‘पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं. आज जैसी धांधली देश में पहले कभी नहीं हुई. ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें. लोगों के वोट को हाईजैक किया जा रहा है.’ उन्होंने आगे कहा कि ये सीधे संविधान पर हमला है. ये लोग देशद्रोही हैं. हर साजिश में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं. हम देश के साथ धोखा नहीं होने देंगे.

ये था भाजपा की जीत का राज-राहुल गांधी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं. इसी को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी की जीत का राज अब समझ में आया. वोट चोरी के सबूत सामने आ रहे हैं. दो चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए. 2024 में भी वोट चोरी हुई है. सिस्टम की तबाही के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदारी हैं.’

राहुल गांधी ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार देशद्रोही हैं. मैं दोनों चुनाव आयुक्तों की तारीफ करता हूं. मुझे पता है कि ये गेम कहां खत्म होगा. वोट चोरी का कानून चोरी हो रहा है. ज्ञानेश कुमार ने संविधान पर हमला किया है.’ उन्होंने कहा ’50 साल से भारतीय राजनीति देख रहा हूं. मेरी सलाह है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. सत्ता को चलाने वाले सब अवैध हैं.’

कहां गायब हो गई एंटी इनकंबेंसीराहुल गांधी

हरियाणा-मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चुनावों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘पीएम मोदी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी गायब हो गई है. हरियाणा में एंटी इनकंबेंसी गायब हो गई, इसका क्या कारण है. एंटी इनकंबेंसी भारत की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत है.मैं सोचता था कि आखिर एंटी इनकंबेंसी(सत्ताविरोधी लहर) नरेंद्र मोदी, अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं होती. इसका जवाब इलेक्शन कमीशन ने दे दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग की छव‍ि हो रही खराब…’, पूर्व चुनाव आयुक्त ने क्‍यों कहा- SIR का कुछ मतलब नहीं

Exit mobile version