Vistaar NEWS

नोएडा में सैलरी-इंक्रीमेंट को लेकर कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल! की तोड़फोड़ और आगजनी, Video

Noida protest

नोयडा में प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़

Noida Protest: नोयडा के फेज-2 इलाके में पिछले 3 दिनों से प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे. आज सोमवार को अचानक से धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी उग्र हो गए और सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस वाहन पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान कई अन्य गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल, स्थिति बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल, स्थिति कंट्रोल में है.

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-84 में दो वाहनों को उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही फेज-2 के कई इलाकों में सड़क जाम किया है. जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी काफी लंबे समय से वेतन वृद्धि को लेकर मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने उनकी एक नहीं सुनी. कर्मचारियों ने कई बार गुहार लगाई कि हमारी सैलरी महंगाई के हिसाब से काफी कम है. इसके बावजूद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया.

जाम की बनी स्थिति

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी को पलट दिया और इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी. कर्मचारियों के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे हैं. कर्मचारियों के बड़े प्रदर्शन का असर बॉर्डर एरिया तक देखने को मिल रहा है. दिल्ली बॉर्डर के आसपास भारी जाम जैसी स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः खाने में नहीं मिला चिकन लेग पीस तो बारातियों ने जमकर मचाया उत्पात, आपस में भिड़े बाराती-घराती, दूल्हा भी हुआ नाराज

पुलिस का बयान

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. मौके पर भारी पुलिस बल एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को सभी स्थानों तैनात किया गया है. आवश्यकतानुसार न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. फिलहाल, स्थिति कंट्रोल में है.

Exit mobile version