नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप, अचानक मची अफरी-तफरी
नोएडा के डीएम हाउस को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Bomb Threat Sparks Panic: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित जिला अधिकारी (DM) ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव कर दिया और तलाशी शुरू कर दी. फिलहाल, स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम जांच में जुट गई है. हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस जांच में जुटी
डीएम ऑफिस की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड, एंटी-सैबोटाज चेक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की गई. हालांकि, इस दौरान कोई भी संदिग्ध बस्तु नहीं मिली है. धमकी भरा ई-मेल कहां से आया, उसके सोर्स पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः खाते से निकालने गए 1,000 रुपए, अकाउंट में 7.59 अरब रुपए देख उड़े रिक्शा चालक के होश
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
फिलहाल, पुलिस और प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है. ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. कानून व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है.