कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मुकदमा

Patna: पटना में कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR दर्ज हो गई है. उन पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हो गया है.
Khan Sir Patna

खान सर

Patna: बिहार की राजधानी पटना में स्थित खान सर की कोचिंग इन दिनों सुर्खियों पर है. फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा करते हुए फैसल खान उर्फ खान सर के दो गार्डों को गिरफ्तार कर लिया. आज शुक्रवार को फैसल खान उर्फ खान सर पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है. पुलिस के मुताबिक उन पर कुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है.

क्या है मामला?

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर 2 जून की रात हमला हुआ. मामला खान सर से जुड़ा होने की वजह से हाई प्रोफाइल हो गया और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली. जबकि कोचिंग में हमला और फायरिंग के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक नाम सामने आ रहा था. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन एक वीडियो ने पूरी तरह से मामले को पलट दिया.

खान सर ने दी थी सफाई

दरअसल, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि फायरिंग करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उन्हीं के गार्ड हैं, जिन्हें पुलिस ने गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर खान सर की तलाश तेज कर दी है. हालांकि, इस घटना के बाद खान सर ने सफाई भी दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि मारपीट हो रही थी. मुझे लगा कि पुलिस को पहुंचने में देर लगेगी. इसलिए हमने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की है. ताकि लोगों का बचा सकें. गार्ड ने किसी के ऊपर फायरिंग नहीं की है.

ये भी पढ़ेंः खान सर के गार्ड ने ही की थी फायरिंग, Video ने खोली पोल, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी की लटकी तलवार

एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस खान सर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

ज़रूर पढ़ें