Patna: ‘छात्रों को लिए मर मिटने को तैयार हूं’, हिरासत में लिए जाने के बाद बोले तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव
Patna: नीट पेपर लीक मामले में धरना दे रहे युवाओं के समर्थन में उतरे तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने कहा ‘हम छात्रों के साथ खड़े और उनके लिए मर मिटने के लिए तैयार है.’ तेज प्रताप यादव का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है.
पटना पुलिस ने कहा कि….
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर पटना पुलिस ने दावा किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर उन्हें हिरासत में लिया गया है. फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि पेपर लीक मामले को लेकर देश के कई शहरो में छात्रों का आंदोलत तेज है. दिल्ली की जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में छात्र जुटे हैं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
#WATCH पटना, बिहार: JJD चीफ तेज प्रताप यादव को NEET मुद्दे पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
उन्होंने कहा, "मैं स्टूडेंट्स और युवाओं के साथ खड़ा हूं… मैं उनके लिए मरने को तैयार हूं।" pic.twitter.com/L6MtGhs7iT
छात्रों का धरना जारी
दूसरी तरफ बिहार(पटना) में भी छात्रों का धरना जारी है. पटना की सड़कों पर भी हजारों की संख्या में छात्र जुट रहे हैं. आपको बता दें कि पेपर लीक समेत कई मांगों को लेकर पटना के गांधी मैदान में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि पटना के गांधी मैदान में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और छात्रों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है. लेफ्ट संगठनों के छात्र गांधी मैदान पहुंच रहे हैं, लेकिन जैसे ही छात्र पहुंचते हैं उन्हें पकड़ लिया जा रहा है और वहां से हटाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल के नाम से वायरल वीडियो निकला फर्जी, AI से तैयार क्लिप पर सरकार ने किया अलर्ट