Vistaar NEWS

नेपाल की बाढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं अकेली

Nepal Flood

TMC पूर्व विधायक सुभ्रांशु रॉय की पत्नी शर्मिष्ठा भौमिक रॉय

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ में हजारों लोगों के लापता होने की खबर है. विदेश मंत्रालय के आकलन के अनुसार लगभग 288 भारतीय नागरिक अभी भी लापता बताएं जा रहे हैं. इनमें एक नाम पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभ्रांशु रॉय की पत्नी शर्मिष्ठा भौमिक रॉय का भी है. परिवार के अनुसार, 25 अगस्त की रात से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

21 अगस्त को हुई थी रवाना

सुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल के बिजपुर से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं. उनकी पत्नी शर्मिठा भौमिक रॉय 21 अगस्त को एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नेपाल गई थी. वह इस यात्रा में अकेले शामिल हुई थीं बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान ही प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया.

सभी लोग संपर्क से बाहर

कोलकाता से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकला 32 लोगों का एक दल भी फिलहाल संपर्क से बाहर है. इस ग्रुप में 30 पर्यटक और दो मैनेजर शामिल थे. ये सभी लोग 21 अगस्त को कोलकाता से रवाना हुए थे. बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे समूह के सदस्य नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवागढ़ी स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद थे.

तबाही की डरा देने वाली तस्वीरें

फिलहात जांच एजेंसियां गायब हुए लोगों की तलाश में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. नेपाल में आई तबाही से कई पुल बह गए हैं और जलविद्युत परियोजनाओं समेत महत्वपूर्ण ढांचे को नुकसान पहुंचा है. अब तक करीब 270 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. इनमें 288 भारतीय भी शामिल हैं. सड़कें और संचार व्यवस्था क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं.

ये भी पढ़ें:आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? C-Voter ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

Exit mobile version