‘चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी, गैस सिलेंडर भरवा दो’, पति ने किया अनुसना, घर छोड़कर भागी पत्नी

Barabanki News: बाराबंकी जिले में एक युवक ने पत्नी के कहने पर गैस नहीं भरवाई, तो पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई.
Barabanki Wife Runs Away

बाराबंकी में गैस सिलेंडर नहीं भरवाने पर घर छोड़कर भागी पत्नी

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शख्स को गैस नहीं भरवाना भारी पड़ गया. पत्नी ने गैस भरवाने की मांग की, तो पति ने मना कर दिया. इस दौरान पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर से कहीं दूर चली गई. बेचारा पति अब पुलिस के पास मदद की गुहार लगा रहा है. पति ने बताया कि तीन दिनों से ढूढ़ रहा हूं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. पत्नी ने कहा था कि अब चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी, गैस सिलेंडर भरवा दो.

पीड़ित पति ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पत्नी की तलाश कर रहा हूं, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है. पति ने बताया कि जब रात में खाना कि मांग की पत्नी ने कहा कि अब चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी, गैस सिलेंडर भरवा दो. खाना नहीं बनने की वजह से उसे डांट दिया, जिसकी वजह से थोड़ी कहासुनी हुई. जब सोने चला गया तो इस दौरान वह बच्चे को लेकर फरार हो गई. इसका खुलासा तब हुआ, जब सुबह नींद खुली, तो पत्नी और बच्चा गायब रहा.

गैस भरवाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

यह मामला बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव का है. जहां अनिल कुमार की शादी सुमन देवी के साथ करीब 2 साल पहले हुई थी. दोनों का एक 5 महीने का बच्चा भी है. अनिल कुमार पॉवर कंपनी में काम करता है, इसलिए वह प्रतिदिन शाम के समय ही घर पर लौटता है. 16 मार्च को की शाम को भी जब अनिल घर लौटे, तो पत्नी से खाने की मांग की, तो पत्नी ने मना कर दिया. यहीं से विवाद शुरू हो गया.

ये भी पढ़ेंः फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, मथुरा में मचा बवाल, दक्ष चौधरी समेत अब तक 13 गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पति पुलिस से अपनी आपबीती सुनाकर न्याय की गुहार लगा रहा है. पत्नि के वापस आने को लेकर गिड़गिड़ा रहा है. पति ने कहा, “जो भी गलती हुई हो, माफ कर दो और वापस घर लौट आओ.” लेकिन इसके बावजूद पत्नी का कोई पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ज़रूर पढ़ें