महिला से पर्स लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गिड़गिड़ाते हुए बोले- गलती हो गई, अब नहीं करूंगा

Sambhal Police Encounter: संभल में शुक्रवार की शाम दो बदमाशों ने सरेराह एक महिला का पर्स लूट लिया. बदमाशों के सामने बेबस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने जब बदमाशों के घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.
Sambhal Police Encounter

महिला से पर्स लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

Sambhal Police Encounter: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है. इस दौरान गोली लगने से घायल बदमाशों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा अब कभी कोई भी गलत काम नहीं करूंगा. दोनों बदमाशों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार की शाम सरेराह एक महिला का पर्स लूट गया. फिलहाल, पुलिस अभी भी पूछताछ करने में जुटी है. आरोपियों के पास से महिला द्वारा लूटा गया पर्स और एक बाइक व दो तमंचा बरामद किया गया है.

यह घटना संभल जिले से सदर कोतवाली थाने की है. यहां शुक्रवार की शाम दो बदमाशों ने सरेराह एक महिला का पर्स लूट लिया. बदमाशों के सामने बेबस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और बदमाशों तक पहुंच गई.

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की जानकारी जुटाकर उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की और रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया. फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर जायजा ले रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

जब पुलिस की टीम ने बदमाशों से गोली लगने के बाद पूछताछ की तो वे हाथ जोड़ते नजर आए. बदमाशों ने पुलिस से गिड़गिड़ाते हुए कहा अब आगे से कोई गलती नहीं करूंगा. बदमाशों की पहचान ओवैस और खालिद के रूप में हुई है. जिन पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. वे आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं. फिलहाल, बदमाशों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस की टीम बदमाशों के पास से बाइक और तमंचा जब्त कर जांच कर रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें