Vistaar NEWS

गाजियाबाद में नीट के एक और छात्र ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया था एक वीडियो

जतिन कुमार

जतिन कुमार

Ghaziabad neet student sucide: नीट री-एग्जाम से पहले कई छात्र डरे हुए हैं. यही वजह है कि अब तक 10 से ज्यादा छात्र सुसाइड कर चुके हैं. NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है, लेकिन उससे ठीक पहले गाजियाबाद के एक अभ्यर्थी की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है. 22 वर्षीय छात्र जतिन कुमार  ने कथित तौर पर मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर अपनी जान दे दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब NEET री-एग्जाम को लेकर छात्रों पर भारी मानसिक दबाव की चर्चा हो रही है. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की घोषणा के बीच देश के अलग-अलग राज्यों से कई आत्महत्या के मामले सामने आए हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, री-एग्जाम की घोषणा के बाद अब तक कम से कम 13 NEET अभ्यर्थियों की आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं.
 
हाल के दिनों में राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी NEET से जुड़े दबाव के बीच छात्रों की मौत के मामले सामने आए हैं.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि मृतक जतिन कुमार पिछले कई सालों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई थी. वह 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में भी शामिल होने वाला था.उसकी तैयारी कर रहा था. गुरुवार रात जतिन अपने कमरे में पढ़ाई करने गया था.  शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने देखा, तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला.

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छात्र ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था.  इस वीडियो में उसने कहा कि वह कई प्रयासों के बाद भी NEET परीक्षा पास नहीं कर पाया, जिसके कारण वह मानसिक दबाव में था. 

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा NTA? NEET छात्र को भारत की जगह अबू धाबी में मिला एग्जाम सेंटर, शिकायत के बाद मानी गलती

Exit mobile version